फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ban on entry of outsiders in Amangarh

अमानगढ़ में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

Thu, 15 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ban on entry of outsiders in Amangarh
अमानगढ़ में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन

बिजनौर। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में चार महीने तक बाहरी व्यक्तियों व पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि 15 जुलाई से 15 नवंबर तक अधिकतर जीवों के प्रजनन का समय होता है। ऐसे समय में वन्य जीवों को एकांत की आवश्यकता होती है। वन्य क्षेत्रों के अंतर्गत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश से वन्य जीवों का एकांत प्रभावित होता है। इसे देखते हुए सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर के अंतर्गत अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में इस अवधि में अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त सभी बाहरी व्यक्तियों, पर्यटकों व सैलानियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी के भी अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रवेश करने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed