फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bamboo forest will be built in Amangarh

अमानगढ़ में बनेगा बांस का जंगल

Sun, 12 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bamboo forest will be built in Amangarh
बिजनौर: अमानगढ़ वन रेंज में घूमता हाथियों का झुंड। - फोटो : BIJNOR
अमानगढ़ में बनेगा बांस का जंगल
विज्ञापन

बिजनौर। अमानगढ़ वन रेंज अब बांस के पेड़ों से भी गुलजार होगा। बांस के जंगल हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ हाथियों के लिए भोजन भी उपलब्ध कराएंगे। बांस के पेड़ लगने से हाथी के भोजन में विविधता आएगी। वे गांवों की ओर रुख नहीं करेंगे। इसी सत्र में अमानगढ़ वन रेंज में बांस के पेड़ लगाए जाएंगे।
अमानगढ़ वन रेंज में हाथियों की हुकूमत चलती है। पिछले साल हुई गणना में अमानगढ़ वन रेंज में 65 हाथी मिले थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 82 हो गई है। वन रेंज में हाथियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। अमानगढ़ वन रेंज में जिम कार्बेट के हाथी भी आते जाते रहते हैं। इतनी बड़ी संख्या में रह रहे हाथियों के लिए खाने का भंडार चाहिए। इसके अलावा भोजन में विविधता भी होनी चाहिए। अमानगढ़ वन रेंज में वन्य संपदा की कोई कमी नहीं है। लेकिन फिर भी हाथी वनों से गांवों और खेतों की ओर चले ही जाते हैं और वहां गन्ना आदि खाते हुए नुकसान करते हैं।
विज्ञापन

हाथियों के भोजन में विविधता लाने के लिए वन विभाग अब अमानगढ़ वन रेंज में हाथी परियोजना के अंतर्गत बांस के पेड़ लगाएगा। बांस हाथी का बहुत ही प्रिय भोजन होता है। इसे वे बहुत ही चाव से खाते हैं। इसके अलावा एक बार कहीं पर बांस लगाने पर वह खुद ही विकसित होता है और धीरे धीरे वन का रूप ले लेता है। जंगल में पसंदीदा भोजन मिलने पर हाथी गांवों या खेतों की ओर कम रुख करेंगे। अमानगढ़ वन रेंज में बंदर भी बड़ी संख्या में हैं। बंदर भी बांस को बहुत चाव से खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह कर रहे चिह्नित : डीएफओ
डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन का कहना है कि अमानगढ़ वन रेंज में बांस लगाने की योजना बनाई गई है। बांस के लगने से अमानगढ़ में हरियाली बढ़ेगी और हाथियों को भोजन भी मिलेगा। इसके लिए वन रेंज में जगह चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed