बाली वध लीला का हुआ मंचन
बिजनौर/बरुकी। श्रीरामलीला सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार रात राम-सुग्रीव मित्रता व बाली वध लीला का मंचन किया गया। शुभारंभ पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा के मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, अंकुर गौतम, नरेंद्र पहलवान ने गणेश पूजन कर किया।
इस दौरान जिला बार अध्यक्ष एसके बबली, संजय गुप्ता, अध्यक्ष अचल, महामंत्री राहुल शर्मा, भवन मंत्री प्रदीप कौशिक, विनय अग्रवाल, राहुल गुप्ता, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर बरुकी में विकास रामलीला कमेटी हादरपुर द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ समाजसेवी संजीव कुमार सलमाबाद वालों ने किया। रामलीला में राम बनवास लीला का मंचन हुआ। इस दौरान संजीव भोजियान, शुभम भोजियान, महेंद्र सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे। ग्राम शादीपुर में मंचित हो रही रामलीला में निखिल भारद्वाज (भरत) तथा धर्मेंद्र कश्यप (कैकई) की रागनियां सुनकर दर्शक भावुक हो गए। रामलीला मंचन में सचिन मौर्य (राम), दीपक भारद्वाज (लक्ष्मण) और अक्षय ने सीता का अभिनय किया।

बिजनौर में रामलीला मैदान में राम से मिलती सबरी।- फोटो : BIJNOR