फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bakali became a city on paper, only the garbage collection vehicle arrived in three years

Bijnor News: कागजों में शहर बना बकली, तीन साल में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ही पहुंची

Sat, 21 Sep 2024 04:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Bakali became a city on paper, only the garbage collection vehicle arrived in three years
- तीन साल पहले बिजनौर नगरपालिका में शामिल हुई थी बकली ग्राम पंचायत
विज्ञापन

- सड़कों के गड्ढे नहीं हुए दूर, नाले भी गंदगी से अटे पड़े
- लोग बोले, नगरपालिका में शामिल होने पर कोई फायदा नहीं हुआ


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही बकली पंचायत तीन साल पहले नगरपालिका में शामिल हो गई। मगर क्या फायदा, जब सुविधाएं ही नहीं बढ़ी। सड़कों में गड्ढों और नालों में गंदगी की समस्या जस की तस बनी हुई है। आज भी बकली पंचायत विकास के लिए तरस रही है।

साल 2020 में बिजनौर नगरपालिका का दायरा बढ़ाया गया था। इसमें 13 पंचायतों को शामिल किया था। इनमें एक पंचायत बकली भी शामिल है। पालिका में शामिल होने के बाद वहां सिर्फ कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ही पहुंच सकी है। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों को कोई फायदा नहीं मिला। सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। नाले भी गंदगी से अटे हैं।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में पास का तालाब उफन जाता है। इससे गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। लोगों को काफी परेशानी होती है। आरोप है कि पालिका के अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। अब भी क्षेत्र के लोग विकास के इंतजार में आस लगाए हुए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी ग्रामीण फीडर से जुड़ी है आधी कॉलोनी
बकली पंचायत की आधी कॉलोनी को अभी भी ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। आधी कॉलोनी को करीब तीन माह पहले ही शहरी फीडर से जोड़ा गया है। इसके चलते शहर फीडर से जुड़े क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण फीडर से जुड़े क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है।

नाला निर्माण की गति धीमी, लोग परेशान
क्षेत्र में नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण कार्य शुरू हुए काफी समय हो गया। इसकी गति धीमी होने से लाेगों को काफी परेशानी हो रही है। पूरी सड़क पर मिट्टी फैलने से आवागमन प्रभावित है।

ग्रामीण संजय ने बताया कि सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पालिका में शामिल होने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला है। जो स्थिति पहले थी, वहीं अब बनी हुई है।

बिल्लू का कहना है कि ग्राम पंचायत के नगरपालिका में शामिल होने पर कोई फायदा नहीं हुआ है। सिर्फ कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आती है। साफ-सफाई भी सप्ताह में एक बार होती है।

रामकुमार ने कहा कि सड़कों में गड्ढे सबसे बड़ी समस्या हैं। सड़कों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। नालों की भी साफ-सफाई हुए काफी दिन हो गए हैं। शहर की तरह ही इस कॉलोनी में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएं।



बकली में एक रोड बनवा दी गई है। बाकी सड़क भी जल्द बनाई जाएंगी। बढ़ा हुआ क्षेत्र है, जिससे समस्याएं सुधरने में थोड़ा समय लगेगा। बकली में नाला निर्माण सहित धीरे-धीरे काम कराया जा रहा है। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed