फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Bahu-daughters are safe in BJP government'

भाजपा सरकार में सुरक्षित हैं बहू बेटियां

Sun, 24 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Bahu-daughters are safe in BJP government'
चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा में भाजपा के किसान चौपाल कार्यक्रम में बोलते क्षेत्रीय अध्यक्ष म - फोटो : BIJNOR
‘भाजपा सरकार में सुरक्षित हैं बहू-बेटियां’
विज्ञापन

चांदपुर। भाजपा के किसान चौपाल में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भाजपा सरकार के कार्यों का बखान करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने वाला आदमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। भाजपा सरकार ही किसानों के हित की पार्टी है। भाजपा सरकार में बहू, बेटियां सुरक्षित हैं।
बास्टा में राम सिंह की अध्यक्षता व सुधींद्र सिंह के संचालन में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम किसान चौपाल में वक्ताओं ने किसानों को साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश का किसान भोला है। देश की रक्षा किसान का बेटा ही करता है। पहले गांव में जब कोई अतिथि आता था तब उसका स्वागत गांव के बाहर कूड़े की गंदगी से होता है था। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत का नारा देकर उसे हटवाने का काम किया है। बिजनौर के बारे में किसी ने नहीं सौंपा भाजपा ने सोचा। भाजपा सरकार जिले को 300 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाने का काम कर रही है। जिससे बिजनौर का नाम होगा। मुख्यमंत्री योगी ने अच्छा काम किया है। प्रदेश में बहू बेटी पूरी तरह सुरक्षित है। भाजपा की सरकार ही किसानों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तो क्या अब तो चीन भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। उन्होंने देश प्रदेश, बहू बेटियों और समाज की की सुरक्षा के लिए आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनने में मदद करने का आव्हान किया। पिछली सरकारों ने मिल बेचने का काम किया था तब किसी ने विरोध प्रदर्शन नहीं किया था। किसान मोर्चा के अध्यक्ष तेजा गुज्जर ने कहा जो भारत माता को डायन कहता था वो आज अपने जीवन की भीख मांग रहा है। राजनीतिक पार्टियां किसानों को गुमराह करने में लगे हैं। किसानों का अब जागने का समय आ गया है। कार्यक्रम को विधायक ओम कुमार, विधायक कमलेश सैनी, पुष्कर सिंह, कविता चौधरी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed