फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Linter of primary school toilet fell, narrow escape

Bijnor: प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का लिंटर गिरा, बाल-बाल बचे, टला बड़ा हादसा

Thu, 24 Nov 2022 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Nov 2022 04:58 PM IST
सार

बिजनौर की नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव लाहककला के प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का लिंटर गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गिर गया। स्कूल की छुट्टी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
Bijnor: Linter of primary school toilet fell, narrow escape
शौचालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद में प्राथमिक विद्यालय लाहककला के शौचालय का अचानक लिंटर गिर गया। छुट्टी होने के कारण विद्यार्थी विद्यालय नहीं आए थे। जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और विद्यालय के शिक्षकों पर विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव लाहककला के प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का लिंटर गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गिर गया। जिस समय शौचालय का लिंटर गिरा तो उसके आसपास कोई भी व्यक्ति और विद्यार्थी मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: पैरोल खत्म, डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम-रहीम आज जाएगा सुनारिया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विद्यालय के मुख्य अध्यापक आकिल हैदर का कहना है कि छह वर्ष पूर्व विद्यालय में शौचालय का निर्माण कराया गया था। शौचालय के पीछे गहराई अधिक होने के कारण शौचालय की दीवारों में दरारें आ गईं थी। इसकी सूचना कई बार ग्राम प्रधान और शिक्षा विभाग को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मुख्य अध्यापक ने बताया कि तेग बहादुर सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को एक दिन पूर्व अवकाश घोषित किया गया। जिस कारण विद्यालय में विद्यार्थी नहीं आए। अवकाश रद्द होने की सूचना पर मुख्य अध्यापक के साथ शिक्षक नरेश कुमार व शिक्षिका ममता ही विद्यालय पहुंचे थे।

विद्यालय में 78 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते है, अगर विद्यार्थी विद्यालय आते तो बड़ी अनहोनी घट सकती थी। जिस समय शौचालय का लिंटर गिरा, तो आस-पास ग्रामीण बोनी गुप्ता, अमर सिंह, सुधीर, नसीम अहमद आदि उपस्थित थे, जिनकी सूचना पर ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंच गए।

उधर, लाहककला के ग्राम प्रधान राकेश कुमार का कहना है कि मुख्य अध्यापक ने शौचालय की दीवारों में दरारें आने सूचना दी थी, लेकिन प्रधान निधि में धनराशि न होने के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed