फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bagging technology will increase the quality of mangoes, will be profitable

बैगिंग तकनीक से आम की बढ़ेगी गुणवत्ता, होगा मुनाफा

Tue, 04 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bagging technology will increase the quality of mangoes, will be profitable
बिजनौर। आम उत्पादन में बैगिंग तकनीक का प्रयोग करने से फल की गुणवत्ता बढ़ेगी और आम उत्पादक को ज्यादा मुनाफा होगा। वजह, इस विधि से आम उत्पादित करने से आम फल कीट एवं रोग, धब्बे, दाग आदि से मुक्त रहता है। इस कारण आम की विदेशों में मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन

इस विषय पर आम उत्पादक प्रगतिशील किसान, आम विशेषज्ञों व अधिकारियों ने चर्चा की। साथ ही तकनीक के संबंध में आम उत्पादकों को टिप्स दिए। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में आम में बैगिंग तकनीक विषय पर वर्चुअल कान्फ्रेंस हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि बैगिंग तकनीक आम को कवर करने अर्थात ढकने की तकनीक है। हम आम को पकाने के लिए बैगिंग तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। बागवान आम को पकाने के लिए इस तकनीक को अपनाकर उसे गुणवत्ता परक बना सकते हैं।
विज्ञापन

रामपुर के प्रगतिशील किसान विजेन्द्र संधू ने इस विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही तकनीक के बारे में अपना अनुभव साझा किया। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इससे न सिर्फ आम की गुणवत्ता में सुधार आएगा। गुणवत्ता के आधार पर ही आम फल की विदेशी बाजार मांग बढ़ेगी, जिसका मुनाफा बागवानो को मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने बागवानों से इस तकनीक को अधिक से अधिक अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होती है बैगिंग तकनीक की प्रक्रिया
जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जब आम के फल मटर के आकार के हो, उसके लगभग एक माह वाद यह प्रक्रिया की जाती है। इसके अंतर्गत आम के फलों को अखबार, ब्राउन पेपर, बास से निर्मित कागज अथवा पॉलिबेग से फलों को कवर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed