फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Badaun's Kanwariya dies in road accident, friend injured

Bijnor News: सड़क हादसे में बदायूं के कांवड़िये की मौत, साथी घायल

Tue, 23 Jul 2024 04:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Badaun's Kanwariya dies in road accident, friend injured
-कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे बदायूं निवासी दोनों युवक
विज्ञापन

- बाइक फिसलकर सड़क पर गिरने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। तीव्र मोड़ पर बाइक फिसलने से बदायूं निवासी दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी राजन की हालत गंभीर बनी हुई है।

बदायूं के कस्बा बिसौली के मोहल्ला गुलाल बाग निवासी अनमोल (19) पुत्र बट्टे और राजन (18) पुत्र राजेन्द्र एक ही बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। अन्य साथी सूरज पुत्र पप्पू और शिवम पुत्र महावीर भी साथ थे।
विज्ञापन

रविवार की रात नहटौर के पास कोतवाली रोड पर तीव्र मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल राजन को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बिजनौर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल राजन ने बताया कि बाइक को अनमोल चला रहा था। तीव्र मोड़ पर बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed