फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bad condition of people due to fever in Bahupura

बाहुपुरा में बुखार से लोगों का बुरा हाल, नहीं मिली राहत

Tue, 01 Nov 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bad condition of people due to fever in Bahupura
किरतपुर के गांव बहुपुरा में पंखे में बांधकर बुखार से पीड़ितत ग्रामीण को लगती ड्रिप। - फोटो : BIJNOR
बाहुपुरा में बुखार से लोगों का बुरा हाल
विज्ञापन

किरतपुर। जिलेभर के तमाम गांव में लोगों को बुखार का प्रकोप है। किरतपुर के गांव बाहुपुरा में भी लोगों का बुखार ने बुरा हाल कर दिया है। अब तक इस गांव में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया और कुछ लोगों को दवाईयां बांटी लेकिन ग्रामीणों को खास राहत नहीं मिली है। लोगों ने लगातार शिविर लगाकर इलाज करने की मांग को उठाया है। बुखार को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
ग्राम प्रधान रोहित ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में स्वास्थ कैंप लगाया गया था। जिसका कोई खास असर ग्रामीणों में नहीं दिखा। किरतपुर के गांव बहुपूरा में बुखार की चपेट में आकर तीन मौत लोग मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

गांव में संक्रमण का बूरा हाल है। कोई घर ऐसा नहीं बचा जहां बुखार के मरीज न हों। गांव शनिवार को स्थिति भयानक हो गई, जब गांव में बूखार की चपेट में आकर इलाज के आभाव में तीन मौत 30 वर्षीय नवयुवक अमित पुत्र मामराज, बबली देवी पत्नी सोमपाल सिंह, बुद्ध सिंह आयु पुत्र जिला सिंह की बुखार की चपेट आकर मौत के मुंह में समा चुके हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि अभी भी गांव के प्रत्येक घर में बुखार से ग्रस्त लोग घरों में कैद हैं। प्रधान के चाचा हरपाल सिंह आयु 50 वर्ष पुत्र संसार सिंह डेंगू की चपेट में हैं और वो बिजनौर में भर्ती हैं। एक ही गांव में तीन मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच
किरतपुर। गांव सिसौना जट में एसीएमओ की निगरानी में बड़ी संख्या में बीमार ग्रामीणों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 400 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू आदि की जांच के लिए नमूने लिए।
किरतपुर के गांव सिसौना जट में पिछले एक माह से लोग बुखार जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त हैं और बहुत सारे लोग इलाज के लिए जॉली ग्रांट देहरादून में भर्ती हैं या फिर बिजनौर में भर्ती हैं। ग्रामीणों के बीमार होने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से छपने पर डीएम उमेश मिश्रा ने इसे गंभीरता से लिया। सीएमओ विजय गोयल द्वारा टीम गठित कर एसीएमओ और एमओआईसी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह आदि की उपस्थिति में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा वितरित कराई। एसीएमओ ने गांव में डेरा डाल लिया और स्वयं शिविर में बीमार लोगों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग के किरतपुर के चिकित्सा प्रभारी ईश्वरानंद के नेतृत्व में टीम ने रोगियों का उपचार किया।

सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ईश्वरानंद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 400 से अधिक मरीजों का उपचार किया। संक्रमण रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड के 75 से अधिक नमूने जांच को लिये। स्वास्थ्य विभाग ने पानी की जांच के लिए भी नमूने लिए।

किरतपुर के गांव बहुपुरा में पंखे में बांधकर बुखार से पीड़ित महिला को लगती ड्रिप।

किरतपुर के गांव बहुपुरा में पंखे में बांधकर बुखार से पीड़ित महिला को लगती ड्रिप।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed