फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Azad hospital sealed

प्रशासन ने अनाधिकृत रूप से चल रहे अस्पतालों पर मारे छापे

Mon, 04 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Azad hospital sealed
नजीबाबाद के संसार हॉस्पिटल के रिकार्ड की छानबीन करते नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला और एसडीएम सं? - फोटो : NAZIBABAD
आजाद अस्पताल को सील किया
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने लॉकडाउन के दौरान अनाधिकृत रूप से चलाए जा रहे आजाद हॉस्पिटल को सील कर दिया और संसार हॉस्पिटल के भी कागजात खंगाले जा रहे हैं।
एसडीएम संगीता, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला, थाना प्रभारी संजय शर्मा की टीम ने सोमवार को आजाद और संसार हॉस्पिटल पर छापा मारा। नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला ने बताया कि दोनों अस्पतालों में अनाधिकृत रूप से स्वास्थ्य सेवाएं जारी थी। उन्होंने बताया कि आजाद हॉस्पिटल में तैनात सर्जन मुरादाबाद के हैं। लेकिन लॉकडाउन में उनकी गैर मौजूदगी में आपरेशन किए गए। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और पैथोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं मिली और न ही ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ मिला। एसडीएम की उपस्थिति में आजाद हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया हालांकि ओपीडी को खुला रखा गया है।
विज्ञापन

उधर संसार हॉस्पिटल में भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनेक खामियां पकड़ीं। नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला ने संसार हॉस्पिटल से कई बिंदुओं पर स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम संगीता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अनाधिकृत रूप से चिकित्सा संबंधी कोई भी प्रतिष्ठान संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed