{"_id":"6419fe48ced0bbcb79088284","slug":"ayushman-stall-will-be-set-up-in-bijnors-hospitals-trouble-will-go-away-bijnor-news-c-14-1-162584-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - अस्पतालों में लगेगा आयुष्मान स्टॉल, दूर होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - अस्पतालों में लगेगा आयुष्मान स्टॉल, दूर होगी परेशानी
Wed, 22 Mar 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
- शुरूआत में तीन सरकारी और दो निजी अस्पतालों में लगेगा स्टॉल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आयुष्मान लाभार्थियों को इलाज में काफी परेशानी आ रही है। लाभार्थियों की सभी परेशानी दूर करने के लिए अस्पतालों में एक आयुष्मान स्टॉल लगाया जाएगा। जिस पर लाभार्थी की समस्या का समाधान होगा। इस समय पांच अस्पतालों में यह शुरूआत की जा रही है।
आयुष्मान भारत योजना मुख्यालय की ओर से आयुष्मान की लोकप्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अस्पतालों में बैनर, पोस्टर और अन्य चीजों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। जिला अस्पताल, स्योहारा सामुदायिक केंद्र, चांदपुर सामुदायिक केंद्र, दी हीलर्स अस्पताल, पंडित चंद्रकांत आत्रेय अस्पताल में आयुष्मान स्टॉल की शुरूआत की जा रही है। लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने, आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की समस्या आ रही है। लगातार ये समस्याएं सामने आ रही हैं। स्टॉल में आयुष्मान मित्र उपस्थित रहकर लाभार्थियों की आयुष्मान से संबंधित परेशानी दूर करेंगे।
जिले में 78 आयुष्मान अस्पताल हैं। जिनमें 13 सरकारी अस्पताल शामिल हैं। बिजनौर, स्योहारा, नूरपुर, जलीलपुर, नहटौर, किरतपुर, नजीबाबाद, धामपुर जगहों पर निजी और सरकारी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में 29वें नंबर पर जिला
जिले में 1561094 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से 570274 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके है। बिजनौर आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में 29वें स्थान पर है। वहीं जिले में 70200 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला है। लाभ देने में जिला प्रदेश में 11वें नंबर पर है।
-- -- -- वर्जन::
शासन की ओर से मिले निर्देशों के बाद अस्पतालों में आयुष्मान स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इन स्टॉल पर आयुष्मान लाभार्थियों की परेशानी दूर होगी। शुरूआत में पांच अस्पतालों में यह स्टॉल लगवाए जा रहे हैं - डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना