{"_id":"6264403455dc0f5d1677836f","slug":"ayushman-card-will-be-made-for-64-thousand-antyodaya-ration-card-holders-in-the-district-bijnor-news-mrt5857595136","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 हजार अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 हजार अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
जिले में 64 हजार अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड
बिजनौर। जिले में 64 हजार अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। 26 अप्रैल से आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान में राशन डीलरों का सहयोग भी लेगा। राशन डीलर के पास जाने पर अंत्योदय राशन कार्ड धारक को आयुष्मान कार्ड बनवाने की जानकारी दी जानी है। इसके अलावा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कर इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नताशा सिंह ने बताया कि जनपद में 64 हजार से अधिक अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से अभी तक 8,932 लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाया है। विभाग की ओर से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम सितंबर 2021 से शुरू कर दिया गया था। इसके लिए जगह जगह पर विशेष शिविर का संचालन किया गया था। यह शिविर हर महीने नियमित रूप से जनपद में जगह जगह पर लगाए गए थे, लेकिन पिछले दिनों प्रदेश में चल रहे चुनावों की वजह से नवंबर 2021 से विशेष शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का काम नहीं हो पा रहा था। उन्होंने बताया कि अब विभाग की ओर से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम एक बार फिर से 26 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार को विभागीय लोगों को कार्ड बनाने के ऑनलाइन प्रोसेस में आए बदलाव की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। कोई नए कार्ड धारक के फार्म नहीं भरे जाएंगे, बल्कि जिनका नाम पहले से ही इस योजना में शामिल है, केवल उन्हीं के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
ऐसे बनवा सकते हैं कार्ड
जनपद में 64864 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। ये अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र, नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर जा सकते हैं। जहां इन्हें आयुष्मान मित्र इनका आयुष्मान कार्ड बनाकर दे दिया जाएगा। इस कार्ड को बनवाने के बाद उस परिवार को 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा सरकार की ओर से दी जाएगी।