फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Awnings were put up, shops started decorating

लग गए शामियाने, सजने लगीं दुकानें

Thu, 20 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Awnings were put up, shops started decorating
लग गए शामियाने, सजने लगीं दुकानें
विज्ञापन

बिजनौर। दीपावली को लेकर बाजारों में तैयारी शुरू हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलर्स की दुकानें भी सजने लगी हैं। लोगों ने अभी से खरीदारी करनी शुरू कर दी है। सोने के सिक्के और मूर्तियों की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। बाजार दीपावली से पहले ही गुलजार हो रहे हैं। इस बार दुकानदारों को भी त्योहार से काफी उम्मीदें हैं।
दीपावली का त्योहार 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। व्यापारियों ने दुकानों को बाहर तक अभी से सजाना शुरू कर दिया है। दीपावली पर होने वाली खरीदारी तेज हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों से बिजली लैंप, लाइटों की खरीदारी ज्यादा हो रही है। ज्चेलर्स की दुकानों से सोने के सिक्कों और मूर्तियों की खरीदार ज्यादा मांग कर रहे हैं। धनतेरस के लिए लोग पहले से ही तैयारियों में जुटे हैं। इसके अलावा दुकानों के बाहर भगवान गणेश, भगवान शिव और स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें लगा ली हैं। क्योंकि दीपावली से लोग तस्वीर ज्यादा खरीदते हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों को त्योहार से ज्यादा उम्मीद
इस बार अच्छा रहेगा व्यापार : सिद्धार्थ अग्रवाल
ज्वेलर्स सिद्धार्थ अग्रवाल का कहना है कि धनतेरस को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। लोग सोने के सिक्कों की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार दीपावली पर व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी प्योरिटी का सामान खरीद रहे ग्राहक : दीपू
ज्वेलर्स दीपू ने बताया कि बाजार में रौनक है। ग्राहक अच्छी प्योरिटी का सामान खरीदना पसंद कर रहा है। इस बार व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। दीपावली की तैयारी लोगों ने अभी से शुरू कर दी है।
पिक्सल झालर इस बार नए अंदाज में : अक्षय
इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी अक्षय कुमार ने बताया कि इस बार दीपावली पर पिक्सल झालर और माइक्रो पिक्सल झालर नई आई है। इसकी रोशनी ज्यादा है। दीपावली पर व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है।

सेमसंग, ऐप्पल के मोबाइल की ज्यादा मांग : शुभम गोयल
इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी शुभम गोयल ने कहा कि एलईडी टीबी, फ्रीज आदि की खरीदारी ज्यादा हो रही हैं। वहीं लोग सेमसंग, ऐप्पल और वन प्लस के मोबाइल की ज्यादा मांग कर रहे हैं। ग्राहक दीपावली पर आने वाली छूट के लिए अभी रुका हुआ है। उम्मीद है कि व्यापार अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed