{"_id":"6158a8c28ebc3e0b356913cc","slug":"awareness-will-end-malnutrition-bijnor-news-mrt5589429102","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जागरूकता से खत्म होगा कुपोषण’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जागरूकता से खत्म होगा कुपोषण’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जागरूकता से खत्म होगा कुपोषण’
बिजनौर। राज्य पोषण माह के तहत अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने का अभियान समाप्त किया गया। अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विकास भवन में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में बच्चों से कुपोषण को खत्म करने के लिए अभियान संभव चलाकर उन्हें चिह्नित किया गया है। सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि जिले में कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिले को कुपोषणमुक्त करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। अच्छा कार्य करने के लिए सीडीपीओ महेश कुमार व सतीश कुमार, मुख्य सेविका अनीता कुमारी व रीता देवी को प्रशस्ति पत्र व पौधे देकर सम्मानित किया गया। तीन आंगनबाड़ी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी व ओमकुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन आदि अधिकारी मौजूद रहे।