फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Awareness will be made about sterilization from charioteer vehicle

Bijnor News: सारथी वाहन से नसबंदी के बारे किया जाएगा जागरूक

Tue, 11 Jul 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 11 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Awareness will be made about sterilization from charioteer vehicle
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय से सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते स्वास्थ्य विभाग के अ​धिका
- मानव श्रृंखला और सारथी वाहन को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सेवा प्रदायगी जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की शुरूआत हुई। कार्यक्रम में पुरुष और महिलाओं को परिवार नियोजन और नसबंदी के बारे में जागरूक किया जाएगा। जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला और सारथी वाहन को सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दो चरणों में मनाया जा रहा है। पहले चरण में 27 जून से 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवाड़ा मनाया गया। दूसरे चरण में सेवा प्रदायगी जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें पुरुष नसबंदी तथा महिला नसबंदी की भागीदारी के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारूख अजीज ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी सास-बेटा -बहु सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला परिवार नियोजन प्रबंधक रहमत अली ने बताया कि इस बार व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में भी सारथी वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा। यह वाहन लगातार चार दिनों तक भ्रमण करेंगे। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. पीआर नायर, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. समीर भटनागर, आरके वर्मा, नितिन गौड़, विक्की वर्मा, आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ. संकेत गहलोत, तबस्सुम परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed