{"_id":"5e2c8b4e8ebc3e4afb378da5","slug":"awareness-of-voting-by-taking-out-rally-bijnor-news-mrt465749072","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी प्रलोभन के मतदान की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी प्रलोभन के मतदान की शपथ ली
विज्ञापन
नगीना। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगीना का मुख्य कार्यक्रम हिंदू इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित हुआ। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने शहर में मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली। मुख्य अतिथि एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों व मतदाताओं को अनिवार्य रूप से निष्पक्ष व निडर होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।
इस मौके पर तहसीलदार हामिद हुसैन, हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यशवीर सिंह, दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य बीना शर्मा, एमएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामबहादुर वर्मा, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदीप जैन, स्काउट गाइड के प्रभारी सुनील कुमार, प्रशांत त्यागी आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में वार्ड सभासद डा. मोअज्जम हुसैन रियाजी ने पालिका सभासदों व कर्मचारियों को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधान लिपिक लाल बहादुर वाल्मीकि, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, मदन पाल सिंह, अशोक कुमार, सभासद गोपाल शर्मा, मो. तालिब, तलत अहमद आदि मौजूद रहे। लाला राधे श्याम महिला महाविद्यालय में प्रबंधक राकेश अग्रवाल व एलआरएस अकादमी में प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
-------
मतदान के प्रति जागरूक किया
किरतपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदान-महादान दिवस पर रैली निकाली और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को बस स्टैंड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्या आयशा सुल्ताना व कविता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रतिभा गौतम एंव सुरभि के नेतृत्व में छात्राओं ने नगर के मुख्य चौराहों, मुख्य बाजार में रैली निकाली।
----------
मतदाता दिवस मनाया गया
बेगावाला किसान इंटर कॉलेज मंडावली के छात्र- छात्राओं ने मतदाता जागरूकता दिवस पर गांव में रैली निकाली गई। कॉलेज में स्लोगन, कला, प्रेरणागीत, लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन में कक्षा 11 स की स्वाति प्रथम, समरीन द्वितीय, और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला में कक्षा 11 स की छात्रा रिंकी प्रथम, जुबैरिया द्वितीय, समरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेखन में कक्षा 11 ब के छात्र वैभव प्रथम, पलक द्वितीय, दीक्षा तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में कक्षा नौ ब की वैष्णवी ने प्रथम और प्रेरणा गीत में दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ सुनीति त्यागी ने प्रतियोगियों को सम्मानित किया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक इंद्रमणि, वीरेंद्र, धर्मवीर, सर्वेश, अमित, ओमकार, नुसरत, पूनम चौधरी, राहुल, सिरिल रमन, पुष्पेंद्र, उदयवीर, सत्यपाल आदि उपस्थित रहे। क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों खानजहानपुर बहादर, बाकरपुर गढ़ी, धारूवाला, मंडावली, रावली, ब्रह्मपुरी, चांदपुर फेरु, धर्मनगरी आदि में भी मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया।
-------
बिना किसी प्रलोभन के मतदान की शपथ ली
नींदडू़। शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं ने मतदेय स्थल व शिक्षण संस्थाओं में बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ ली। बीएलओ एवं शिक्षकों ने भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के मुताबिक मतदाताओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सविता चौहान, परवेंद्र कुमार, रिहाना परवीन, आसमा परवीन, सेफीना परवीन, संगीता रानी, सुबोध कुमारी, प्रियंका रानी, नदीम अहमद, शमशाद अहमद, बेबी शाीबा एवं अलीशाह समेत कई मतदाता मौजूद रहे।