फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Authorities any waistline

प्रशासन ने कसी कमर

Thu, 26 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 26 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Authorities any waistline
बिजनौर। प्रधानी चुनाव के प्रथम चरण की पोलिंग पार्टी 27 नवंबर को रवाना होंगी। जिला प्रशासन ने चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


प्रथम चरण में कोतवाली देहात, नजीबाबाद, किरतपुर ब्लाक में मतदान है। 28 नवंबर को प्रात: सात बजे से सायं साढे़ चार बजे तक वोट पडे़ंगे।

कोतवाली देहात ब्लाक में 149 ग्राम पंचायतों के 182 मतदान केंद्रों तथा 392 मतदेय स्थलों पर दो लाख 59 हजार 293 वोटर, नजीबाबाद ब्लाक में 131  ग्राम पंचायतों के 176 मतदान केंद्रों तथा 338 मतदेय स्थलों पर दो लाख 51 हजार 685 वोटर और किरतपुर ब्लाक में 74 ग्राम पंचायतों के 95 मतदान केंद्रों, 190 मतदेय स्थलों पर एक लाख 24 हजार 272 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी आज अपने अपने ब्लाक से रवाना होंगी। कोतवाली ब्लाक में 1863, नजीबाबाद ब्लाक में 1689 तथा किरतपुर ब्लाक में 916 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। वहीं, सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेक्षक बिजनौर पहुंचे
बिजनौर। प्रधानी चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरेंद्र सिंह मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन को जिले में प्रेक्षक नियुक्त किया है।

प्रेक्षक 25 नवंबर को बिजनौर पहुंच गए। प्रेक्षक से मिलने का समय प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक है। प्रेक्षक का दूरभाष नंबर 01342-262283 तथा मोबाइल नंबर 7351053571 है।  वह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरे हैं।
प्रशिक्षण दिया
बिजनौर। प्रधानी चुनाव में तैनात किए गए 3132 कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को जीजीआईसी में चार पारियों में प्रशिक्षण दिया। पिछले प्रशिक्षण में गैरहाजिर 45 कर्मचारियों ने भी प्रशिक्षण लिया।

लिपिक को बनाया एआरओ 
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल के लिपिक मणिकांत कौशिक को नजीबाबाद ब्लॉक में एआरओ और अफजलगढ़ ब्लॉक में मतदान अधिकारी द्वितीय की ड्यूटी लगाई।

एआरओ की ड्यूटी अवर अभियंता स्तर के कर्मचारियों को दे दी। मणिकांत एक सप्ताह से एक ड्यूटी कटवाने को लेकर परेशान हैं।

सास-बहु मैदान में
नहटौर। सलामताबाद नसीरपुर बुजुर्ग में प्रधानी पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। चौधरी चमन सिंह और उनके परिवार के कई लोग अब तक प्रधानी पद पर कब्जा जमाए हुए थे। चमन सिंह और उनके पौत्र चौधरी अमित कुमार भी प्रधान बन चुके हैं।

इस बार चमन सिंह के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार की पत्नी गीता उर्फ सुकरमा और दूसरे बेटे राकेश के पुत्र अमित कुमार की पत्नी रश्मि चौधरी प्रधानी पद चुनाव लड़ रही हैं। सास और बहु चुनाव जीतने के लिए जोर आजमाइश में लगी हुई हैं। ग्राम पंचायत में प्रधानी चुनाव दिलचस्प होता जा रहा हैं।

सास और बहु जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रही हैं। वोटर भी वोट देने के लिए असमंजस की स्थिति में हैं।

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त ः डीएम
बिजनौर। जिले में प्रधानी चुनाव का आगाज 28 नवंबर को हगा।  प्रशासन चुनाव की व्यवस्थाओं को लेकर कोई कमी बाकी नहीं रहने देना चाहता है।

इस सिलसिले में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त मीटिंग बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में हुई।

चुनाव प्रेक्षक सुरेंद्र सिंह, डीएम वीके पंवार और एसपी सुभाष कुमार बघेल ने कहा कर्मचारी चुनाव शांति पूर्वक कराने के लिए कमर कस लें।

कर्मचारी चुनाव की प्रमुख कड़ी हैं। पुलिस के हल्का अधिकारी चौकीदारों से रोजाना ग्राम स्तर की सूचनाओं को संकलित करके उनकी समीक्षा करें। अवैध शराब की बिक्री कतई नही होने दी जाए।

यदि कही चुनाव के मददेनजर संवेदनशीलता दिखाई पड़े तो उस पर तुरन्त प्रभावी एक्शन लिया जाए।  सीडीओ डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, एसपी सिटी कल्पना सक्सेना, एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह,समेत समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

दो स्ट्रांग रूम स्थापित किए
नजीबाबाद। नजीबाबाद और किरतपुर विकास खंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत 28 नवंबर को मतदाता होगा। 27 नवंबर (आज) कासमियां इंटर कॉलेज से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

कासमियां इंटर कॉलेज में बालक-बालिका वर्ग के दो अलग-अलग कंपाउंड हैं। बालक कंपाउंड में मत पेटियां रखने के लिए दो स्ट्रांग रूम स्थापित किए हैं।

शुक्रवार (आज) प्रात: आठ बजे से यहां से मतदान कर्मियों को बैलेट आदि मतदान सामग्री देकर मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जाएगा। इसी कैंपस में पुलिस बल ठहरने की व्यवस्था की।

उधर, बालिका कंपाउंड में ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा क्षेत्र के मतदान के लिए पांच बूथ स्थापित किए गए हैं। एसडीएम वीके श्रीवास्तव, सीओ संजय राय व तहसीलदार राशिद अली खां ने इंटर कॉलेज में की गईं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

आईडी नहीं तो लाइन से होंगे बाहर
बिजनौर। प्रधानी चुनाव में मतदाता आईडी होने पर ही वोट डालने वाली लाइन में लगेगा। अमिट स्याही मिटाकर दोबारा वोट डालते पकडे़ जाने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज होगी।

सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की मीटिंग में उपजिला निर्वाचन अधिकारी और सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि कि बिना आईडी कोई भी मतदाता लाइन में न लगे। विकल्पों की सूची मतदान केंद्र के बाहर चस्पा कर दी जाए।


अमिट स्याही मिटाकर दोबारा मतदान करना आपराधिक कृत्य मानकर कार्रवाई करें। प्रत्याशी, एजेंट पानी की बोतल, मोबाइल आदि लेकर मतदान केंद्र पर न जाए।

यदि किसी मतदान केंद्र पर वोटरों की लंबी लाइन लगी है तथा साढ़े चार बजे के बाद भी मतदान हो रहा है तो सेक्टर मजिस्ट्रेट आखिरी वोट पड़ने तक वहीं रहेंगे।

कोई प्रत्याशी मतदान के दिन टेंट नहीं लगाएगा। यदि प्रत्याशी कर्मचारियों को या मतदाताओं को दावत देता मिले तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाए। नियमों को सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed