फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Auspicious wishes by offering oblations in Chaturveda Parayana Mahayagya

Bijnor News: गजरौला शिव - यज्ञ में आहुतियां देकर की मंगल कामना

Sun, 05 Feb 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 05 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Auspicious wishes by offering oblations in Chaturveda Parayana Mahayagya
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में आहुति देते श्रृद्धालु।
- स्वाहेड़ी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्र कल्याण महायज्ञ का हुआ समापन
विज्ञापन

फोटो-09
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव। ग्राम स्वाहेड़ी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्र कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। महायज्ञ में पहुंचकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने भी आहुति दी।
विनोद कुमार उर्फ बिट्टू के घेर में चल रहे सात दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में वैदिक मंत्र गूंजते रहे। यज्ञ पंडाल खचाखच भरा रहा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला कर्तव्य बनता है कि संगठित होकर अपने कार्यों को करना। यज्ञ संसार का सर्वोपरि कार्य है, यह मनुष्यों को ही नहीं, बल्कि सभी जीवों को निरोगिता प्रदान करता है। यज्ञ के ब्रह्मा रहे योगाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि हम सभी एक दूसरे के प्रति मतभेद न करें, जिससे आने वाली पीढ़ी आपस में लड़ाई-झगड़ा न करें।
विज्ञापन

समापन अवसर पर गुरुकुल नवलपुर से पहुंची आचार्य सविता व उनकी ब्रह्मचारिणीयों ने भजन सुनाए। इस अवसर पर डॉ. विद्यासागर आर्य, राकेश आर्य, मनदीप आर्य, जगबीर सिंह आर्य, उदय कुमार आर्य सपत्नीक यजमान रहे। गुरुकुल बरनावा से आए रोहित शास्त्री, आचार्य सुनील शास्त्री, कपिल शास्त्री, संजीव शास्त्री, मोहित, निखिल, यश ने यज्ञ में भाग लिया। इस अवसर पर पुखराज सिंह, विनोद कुमार बिट्टू, अमित कुमार, मनोज चौधरी, चरन सिंह, सोना देवी, मंजू चौधरी, गीता देवी, कुसुम आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकत्र होकर किसानों के हित के लिए लड़ें लड़ाई
फोटो-10
गजरौला शिव। स्वाहेड़ी में यज्ञ के समापन पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसानों को एमएसपी दिलाएंगे, शीघ्र गन्ने का रेट जारी होगा, किसानों को ब्याज सहित गन्ने का भुगतान तत्काल मिलेगा। उन्होंने किसानों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि जैसे सब लोग एकजुट होकर महिला-पुरुष यज्ञ कर रहे हैं, ऐसे ही सभी किसान एकत्र होकर किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ें। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन किसानों के हित की आवाज 25 वर्षों से उठाता चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed