फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Atul was the topper of Vidya Mandir Dhampur High School

विद्या मंदिर धामपुर हाईस्कूल के टॉपर रहे अतुल

Sat, 31 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Atul was the topper of Vidya Mandir Dhampur High School
धामपुर विद्या मंदिर में इंटर के टॉपर तनिष्क गहलौत को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : DHAMPUR
विद्या मंदिर धामपुर हाईस्कूल के टॉपर रहे अतुल
विज्ञापन

धामपुर। रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज धामपुर के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में छात्र अतुल कुमार वाजिदपुर ने 90.55 प्रतिशत अंक पाकर कालेज टॉप किया है। देवकुमार ने 89.66 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान व परवेन्द्र कुमार परमावाला ने 89.33 प्रतिशत अंक पाकर कालेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशाल सिंह ने 89 प्रतिशत पाकर चौथा स्थान पाया है। इस वर्ष इस विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा में कुल 215 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। सभी छात्र उत्तीर्ण रहे।
बकौल प्रधानाचार्य, इंटरमीडिएट में तनिष्क गहलौत ने 88.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। वैभव चौहान 86.8 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान, प्रियांशु चौहान ने 86 प्रतिशत अंकर पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ध्रुव प्रताप सिंह ने 85.2 प्रतिशत अंक पाकर कालेज में चौथा स्थान पाया है। इंटरमीडिएट में कुल 195 छात्र सम्मिलित हुए। परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रबंधक पीयूष कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष लालबहादुर रावल ने उत्तम रिजल्ट के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

आईएएस बन कर देश सेवा करने का लक्ष्य: तनिष्क
धामपुर। विद्य मंदिर इंटर कालेज के 12 वीं कक्षा के टॉपर छात्र तनिष्क का कहना है कि उसका लक्ष्य आईएएस बन कर देश की सेवा करने का है। इसके लिए उनके द्वारा तैयारी की जा रही है। तनिष्क के पिता रोहित किसान है। उनके पिता का सपना है कि वह आईएएस बन कर देश की सेवा करे। इस सफलता के लिए तनिष्क ने अपने माता पिता और गुरूजनों को श्रेय दिया है।

06स्र धामपुर विद्या मंदिर में मेधावियों को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह।

06स्र धामपुर विद्या मंदिर में मेधावियों को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed