फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempted rape by dragging a teenager into the house

Bijnor News: किशोरी को घर में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 03 Apr 2026 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape by dragging a teenager into the house
रेहड़। क्षेत्र के एक गांव में दादा के घर खाना बनाने जा रही किशोरी को गैर समुदाय के पड़ोसी युवक ने जबरन घर में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया और उसे बंधक बनाकर घर में रखा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपने दादा के घर खाना बनाने जा रही थी। इसी दौरान गैर समुदाय के पड़ोसी ने पुत्री को अकेले देखकर उसे बुरी नीयत से जबरन अपने घर में खींचकर लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपी ने उसकी पुत्री को अपने घर में बंधक बनाकर रखा। जब वह लोग किशोरी की तलाश करने लगे तो आरोपी ने किशोरी को बदहवास हालत में घर से निकाल दिया। किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। मामला दो अलग- अलग समुदाय का होने के कारण जानकारी मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। किशोरी के पिता ने नामजद तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। उधर, सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी एजाज अहमद के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed