फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempt to pull children from school van

युवकों ने गाड़ी से बच्चों को खिंचने की कोशिश की

Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Attempt to pull children from school van
स्कूल वैन से बच्चों को खींचने की कोशिश
विज्ञापन

राजा का ताजपुर (बिजनौर)। स्कूल से गांव में बच्चो को छोड़ने जा रहे मेटाडोर चालक को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया और बच्चों को मेटाडोर से खींचकर नीचे उतारने की कोशिश की। बचाव में आए शिक्षक व चालक की पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी तीन युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि उनके साथी मौके से फरार हो गए।

आरकेएसएम पब्लिक स्कूल राजा का ताजपुर में कुछ बच्चे ग्राम पौटा की तरफ से मेटाडोर से स्कूल आते हैं। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद चालक साहिल हुसैन बच्चों को लेकर पौटा जा रहा था। साहिल ने बताया कि जब वह रवाना तिराहे तक पहुंचा तभी कुछ युवकों ने बीच सड़क पर खडे़ होकर गाड़ी रुकवाने की कोशिश की। उसने गाड़ी नहीं रोकी। युवकों ने पीछा करते हुए पौटा रोड पर गाड़ी के आगे बाइकें खड़ी कर दीं। युवक गाड़ी में चढ़ गए और बच्चों को खींचने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर शिक्षक हैप्पी और चालक साहिल को पीटा। इस पर बच्चों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग वहां आ गए। जिससे आरोपी युवक भागने लगे। आरोपियों में से तीन युवकों को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक मौके से पकड़े बुढ़नपर निवासी दिशांत कुमार और लक्की तथा मखनपुर निवासी राजन से पूछताछ की गई। पता चला कि राजा का ताजपुर निवासी दोस्त ने किसी को पीटने के लिए बुलाया था, वह बच्चों को नहीं उठा रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी मारपीट का है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed