फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempt to occupy pond land, Lekhpal stopped the work

Bijnor News: तालाब की भूमि को कब्जाने का प्रयास, लेखपाल ने काम रुकवाया

Wed, 25 Feb 2026 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy pond land, Lekhpal stopped the work
नांगल सोती। कुछ तालाब की भूमि को कब्जाने के लिए जेसीबी से तालाब की खुदाई करा रहे थे। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवा दिया। नांगल में खसरा 60 में लगभग साढ़े 10 बीघा भूमि में तालाब दर्ज है। दशकों पूर्व उक्त तालाब में गांव के तीन लोगों को पट्टे आवंटित किए गए थे, जिसके बाद शासन ने तीनों पट्टे खारिज कर दिए थे। तभी से उक्त तालाब की भूमि लगभग 20 वर्षों से खाली पड़ी है। मंगलवार को एक पक्ष राजवीर और धीर सिंह तालाब की भूमि की जेसीबी से खुदाई करा रहे थे। जिसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह से की। शिकायत के बाद हल्का लेखपाल लेशवंत सिंह मौके पर पहुंचे और तालाब की भूमि की पैमाईश की। साथ ही उन्होंने जेसीबी से की जा रही खुदाई कार्य को रुकवा दिया। खुदाई करा रहे धीर सिंह ने बताया कि भूमि का उनके पास पट्टा है लेकिन वे भूमि से संबंधित लेखपाल को कागजात नहीं दिखा सके। लेखपाल ने भूमि से संबंधित कागज दिखाने के बाद ही कार्य करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed