{"_id":"62fd3965d45d9525756c375c","slug":"attempt-to-blackmail-former-mp-by-video-call-report-filed-bijnor-news-mrt6014566177","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉल कर पूर्व सांसद को ब्लैकमेल करने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कॉल कर पूर्व सांसद को ब्लैकमेल करने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो कॉल कर पूर्व सांसद को ब्लैकमेल करने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
नजीबाबाद (बिजनौर)। वीडियो कॉल कर पूर्व सांसद को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया। अलग-अलग नंबरों से दो युवतियों ने वीडियो कॉल की थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिजनौर से पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने नजीबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि 10 अगस्त की रात उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात युवती ने वीडियो कॉल कर अश्लील बातें कीं, यह सुनते ही पूर्व सांसद ने कॉल काट दी। कुछ देर बाद फिर से इसी नंबर से ही वीडियो कॉल आई। इस वीडियो कॉल में आरोपी युवती ने अश्लील हरकतें कीं, जिस पर पूर्व सांसद ने कॉल काट दी। कुछ ही देर के बाद इसी नंबर से एक वीडियो भेजी गई, जो अश्लील थी, वीडियो भेज कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। कहा कि ऐसी फोन कॉल करके लोगों को ठगने का प्रयास किया जाता है।