{"_id":"60e89ab98ebc3ebf4a3388ea","slug":"attack-on-son-of-bdc-member-attempt-to-drag-into-car-bijnor-news-mrt54664126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य के पुत्र पर हमला, कार में खींचने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्य के पुत्र पर हमला, कार में खींचने का प्रयास
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। बीडीसी सदस्य पुत्र के साथ मारपीट, और जबरदस्ती गाड़ी में खींचने व एक समर्थक पर हमला करने के विरोध में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने थाने पर हंगामा किया। आरोपियों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। भाजपा प्रत्याशी समर्थकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
गांव स्याऊ निवासी बीडीसी सदस्य के पुत्र ललित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपनी माता की दवा लेने स्याऊ अड्डे पर एक मेडिकल स्टोर पर आया था। उसका आरोप है कि इसी दौरान स्कार्पियों गाड़ी में करीब छह लोग आए तथा हथियार दिखाकर उन्होंने उसे कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर कपिल, गौरव आदि काफी लोग आ गए, जिससे आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रवि धारीवाल, हनी, सचिन, आदर्श, दिनेश भाटी, रीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं, मोहल्ला कटारमल निवासी ब्लॉक प्रमुख पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक सुमित नारायण अग्रवाल ने बताया कि वह अपने चांदपुर-जलीलपुर मार्ग स्थित सौभाग्य गार्डन के बाहर कार लिए खड़ा था। सुबह करीब नौ बजकर बीस मिनट पर काले रंग की स्कार्पियो कार तेज गति से आई और उसकी कार में टक्कर मार दी। गाड़ी में बैठे रवि धारीवाल ने अपने हाथ में लिए पिस्टल से उस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
उधर, गांव थुरैला निवासी खविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी पूनम बीडीसी सदस्य है। खविंद्र ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रीना, उसके पति अपने साथियों के साथ चार जुलाई को घर में घुसकर उसकी भाभी पूनम, भाई नरेंद्र को जबरदस्ती ले जाने का आरोप लगाया है। खविंद्र ने अपने भाई व भाभी को आरोपियों के कब्जे से छुड़वाने की मांग की है। घटना के विरोध में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की।