फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attack after entering the house, report filed against 29

Bijnor News: घर में घुसकर हमला, 29 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 04 Jun 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Attack after entering the house, report filed against 29
कोतवाली देहात। दुकान खाली कराने की रंजिश में ग्राम उमरी कलां में एक पक्ष के महिला-पुरुषों ने मंगलवार शाम दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान कबाब सेंकने की लोहे की पतली रॉड शमशाद की नाक के आर-पार कर दी गई। पुलिस ने 14 नामजद सहित 29 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी कादिर की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया गया कि उसने गांव के सलीम से अपनी दुकान खाली करा ली थी। इसलिए वह उससे नाराज था। मंगलवार देर शाम सलीम, रईस, आसिफ आदि ने उसके घर में घुसकर उसके परिजनों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान धारदार हथियारों से हमला किया गया। आरोपियों ने धारदार रॉड कादिर के पिता शमसाद की नाक में आर-पार कर दी। घटना में शमशाद, शाकिब, इकरा तथा इमराना गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सलीम, रईस, आसिफ, अजीम, अनस, फरहान, बिलाल, दानिश, अफसाना, हुस्नआरा, शकीना, चांदनी सभी निवासी ग्राम उमरी कलां, रईस निवासी चंडीगढ़ तथा यूनुस कस्बा थाना स्योहारा तथा करीब 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने नामजद हुस्नआरा, अफसाना और शकीना को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed