फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ATM left empty, the customer upset

खाली छोड़े एटीएम, ग्राहक परेशान

Sun, 11 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
ATM left empty, the customer upset
धामपुर में एक्सिस बैंक के एटीएम में नो कैश लिखी लगी पट्टी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के धामपुर में तीन दिन तक बैंकों में अवकाश होने के बावजूद शनिवार को एटीएम में कैश नहीं डाला गया। इसके चलते नगदी लेने के लिए एटीएम पहुंचे ग्राहकों को मायूस लौटना पड़ा। उन्होंने बैंकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए रोष जताया। उनका कहना है कि जब पहले से ही तीन दिन की छुट्टियों की जानकारी थी तो एटीएम में पर्याप्त कैश की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसडीएम सत्येंद्र कुुमार सिंह ने भी शुक्रवार को नगर के बैंकों का भ्रमण कर सुझाव दिया था कि लगातार अवकाश होने के कारण एटीएम में पर्याप्त कैश की व्यवस्था कराई जाए। लेकिन उनके प्रयासों पर भी एटीएम में कैश नहीं मिल रहा है। कुछ ग्राहकों सतबीर, जय सिंह, विजय आदि का कहना है कि सर्द मौसम में कहीं बच्चे बीमार हैं तो कहीं स्कूल की फीस देनी है। इसके अलावा कई घरों में शादियों की तैयारी चल रही है। ऐसे में कैश की किल्लत से हर कोई परेशान है। उन्होंने बताया कि शनिवार को नगर के अधिकतर एटीएम खाली हैं। लोग एटीएम से पैसा निकलने की जुगत में इधर-उधर चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को एचडीएफसी, एसबीआई, यूको बैंक, एक्सिस बैक, केनरा बैंक के एटीएम कैश से पूरी तरह से खाली है। इसके चलते हर कोई परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed