फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Assembly elections will be the sight of farmers

विस चुनाव में कांग्रेस की किसानों पर होगी नजर

Sun, 01 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में 2017 के चुनावी रण में मैदान मारने के लिए कांग्रेस का सबसे ज्यादा ध्यान इस बार किसानों पर है। कांग्रेस की नैया इस बार किसान मांग पत्र की पतवार के सहारे होगी। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जिले से करीब तीन लाख मांग पत्र भरवाए हैं। सभी किसानों से उनके ऊपर कर्ज की पूरी डिटेल मांगी गई है। कांग्रेस से टिकट के दावेदार किसानों का कर्जा माफ करने व बिजली बिल हाफ करने का दावा करने का जनता से वादा कर रहे हैं।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में चुनावी मुद्दों की धुरी किसान हैं। सभी दल यहां पर किसानों को फोकस करके ही अपनी चुनावी रणनीति बनाते हैं। चुनाव से पहले बाकी सभी दलों ने युवा, महिला, पिछड़े आदि कई तरह के सम्मेलन करा दिए हैं, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस का फोकस पूरी तरह किसानों पर ही है। पार्टी हाईकमान को लगता है कि प्रदेश में अपना खोया आधार पाना है तो किसानों को फिर से पार्टी से जोड़ना होगा। इसके लिए पार्टी ने किसान मांग पत्र का सहारा लिया है। इस मांग पत्र में किसानों से उनके ऊपर बैंक ऋण व बिजली बिल की जानकारी मांगी जा रही है। पार्टी की ओर से दावेदारों को भी किसानों के बीच जाकर किसान मांग पत्र भरवाने के लिए कहा गया है। हर प्रत्याशी को छह-छह हजार फार्म भरवाने का टारगेट दिया गया था। जिले में करीब चार लाख किसान परिवार हैं। 
विज्ञापन

जिले की आठों विधानसभा सीटों से छह लाख से अधिक किसान मांग पत्र भरवाकर पार्टी हाईकमान को भेजे जा चुके हैं। सभी दावेदार किसानों को कांग्रेस की सरकार बनने पर ऋण माफी का दावा कर रहे हैं। पिछले सप्ताह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने भी जिले में हुए सम्मेलन में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा की थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह के अनुसार कांग्रेस किसानों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने पहले भी किसानों का कर्जा माफ किया है। बाकी पार्टियां किसान हित होने का ढोंग करती हैं। उनके अनुसार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर फिर से किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed