फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Assembly elections in BSP created a fierce

विधान सभा चुनाव से पहले बसपा में मचा घमासान

Sat, 09 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बसपा ने जिले की आठ विधानसभा सीटों में से छह पर मुस्लिम प्रत्याशियों को तरजीह दी है। पार्टी के इस निर्णय से दलितों के साथ सवर्ण जाति के लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई है। कई सीटों पर दलितों ने पार्टी के ही निर्णय का विरोध सार्वजनिक रूप से करना शुरू कर दिया है। इससे पार्टी आलाकमान में भी खलबली मची हुई है। पार्टी कई सीटों पर रणनीति बनानी प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन

जिले में विधानसभा की आठ सीटों में से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहटौर व नगीना सीट पर बसपा ने दलित समाज के प्रत्याशी उतारे हैं। नहटौर से विधायक ओम कुमार व नगीना से पूर्व विधायक रामेश्वरी देवी के पुत्र दीपक कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। दीपक कुमार सिंह का टिकट कटने की चर्चा जोरों पर है। दीपक कुमार पर आरोप है कि वह क्षेत्र में लोगों से संपर्क में नहीं जुटे हुए हैं। दीपक कुमार सिंह की जगह नजीबाबाद के पूर्व विधायक शीशराम सिंह पर बसपा नगीना सीट पर दांव खेलने पर विचार कर रही है। बाकी बची छह सीटों में चांदपुर से विधायक इकबाल ठेकेदार, धामपुर से विधायक मोहम्मद गाजी, बिजनौर से नहटौर नगर पालिका के चेयरमैन रशीद अहमद छिद्दू, नूरपुर से गौहर इकबाल, बढ़ापुर से फहद यजदानी का टिकट फाइनल हो चुका है। 
विज्ञापन

नजीबाबाद से भी किसी मुस्लिम चेहरे को टिकट देने के लिए पार्टी किसी मजबूत प्रत्याशी को तलाश रही है। नजीबाबाद से तसलीम अहमद बसपा से विधायक थे। राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव के दौरान तसलीम अहमद ने पाला बदलकर सपा का दामन थाम लिया। नजीबाबाद की खाली हुई सीट पर  बसपा नेताओं ने तसलीम  अहमद की जगह किसी मजबूत मुस्लिम प्रत्याशी की तलाश शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी डीलर अहसान अहमद का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। कई और मुस्लिम चेहरे टिकट लेने की लाइन में लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर सीट से प्रत्याशी गौहर इकबाल के खिलाफ दलितों ने मोर्चा खोल दिया है। दलित इस सीट पर भी टिकट को बदलवाने की मांग कर रहे हैं। जिले की छह सीटों पर बसपा द्वारा मुस्लिम प्रत्याशियों को तरजीह देने से दलितों के साथ बसपा से जुड़े अन्य सवर्ण जाति के लोगों में भी गुस्सा है। पार्टी में मांग उठ रही है कि ठाकुर बहुल धामपुर, अफजलगढ़ या नूरपुर से किसी ठाकुर को टिकट दिया जाना चाहिए। जिले के किसी ठाकुर को टिकट न दिए जाने  से ठाकुरों में नाराजगी है। टिकटों के बंटवारे को लेकर अब बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की भी आलोचना शुरू हो गई  है। यह लोग अपनी सीटों पर मजबूत अन्य जाति के लोगों को टिकट देने की वकालत कर रहे हैं। ऐसा न होने पर विधानसभा चुनाव में लोग बसपा को  झटका दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed