{"_id":"6665f4c610218ab69903ce56","slug":"asked-for-rs-1500-to-get-a-seat-harassed-mentally-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-108762-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीट दिलाने के लिए मांगे 1500 रुपये, मानसिक रूप से किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीट दिलाने के लिए मांगे 1500 रुपये, मानसिक रूप से किया परेशान
विज्ञापन
साहनपुर निवासी मनोज कुमार ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर दर्ज कराई शिकायत
लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12232) से आठ जून को नजीबाबाद तक किया सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। साहनपुर निवासी मनोज कुमार ने चंडीगढ़ से नजीबाबाद तक रेल यात्रा के दौरान उनका और उनके परिवार का उत्पीड़न करने और मानसिक तनाव देने की शिकायत नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर दर्ज कराई है। टीटीई और एक व्यक्ति पर सीट दिलाने के लिए 1500 रुपये मांगने का भी आरोप लगाया।
साहनपुर निवासी मनोज कुमार बताया कि उसने खुद, पत्नी शशिबाला और चार वर्षीय पुत्र राघव के लिए लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12232) से चंड़ीगढ़ से नजीबाबाद आने के लिए द्वितीय श्रेणी एसी कोच में रिजर्वेशन के लिए आवेदन किया था। रेलवे काउंटर से टिकट बुक कराते समय वेटिंग छह और सात थी। यात्रा के दिन भी सीट कन्फर्म नहीं हुई और वेटिंग दो और तीन रहीं। आठ जून को ट्रेन चलने से पहले टीटीई आए तो उनसे एक सीट देने का आग्रह किया।
टीटीई ने बी-1 और बी-2 कोच में जाने को कहा। तृतीय श्रेणी एसी कोच में जाने के बाद टीटीई ने वापस द्वितीय श्रेणी के एसी कोच में भेज दिया। टीटीई की मिलीभगत से संतोष नाम के एक व्यक्ति ने ट्रेन में सीट दिलाई। सहारनपुर पहुंचने पर संतोष तकिया और चादर देकर चला गया।
विज्ञापन
रूड़की पहुंचने पर संतोष कोच में आया और सीट दिलाने के लिए 1500 रुपये की डिमांड करने लगा। पैसे नहीं देने पर संतोष और टीटीई लगातार मानसिक रूप से उत्पीड़न करते रहे। नजीबाबाद स्टेशन पहुंचने पर पीड़ित परिवार ने स्टेशन मास्टर की उपस्थित में शिकायत पंजिका में घटना की शिकायत दर्ज कराई और उच्चाधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की।
मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। जांच के लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों को शिकायत प्रेषित कर दी गई है। - आरडी मीना, स्टेशन अधीक्षक, नजीबाबाद