{"_id":"6640fb318ce7c8fb2a050882","slug":"ashu-ran-fastest-in-3000-meter-race-and-lakshmi-ran-fastest-in-800-meter-race-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-108264-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 3000 मीटर दौड़ में आशु और 800 मीटर में सबसे तेज दौड़ी लक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 3000 मीटर दौड़ में आशु और 800 मीटर में सबसे तेज दौड़ी लक्ष्मी
विज्ञापन
नांगलसोती के सौफतपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ते खिलाड़ी।
जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से सौफतपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद। सौफतपुर स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में युवाओं में दमखम दिखाया। अंडर-18 वर्ग के बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में आशु और बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से नए युवा खिलाड़ियों की खोज के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी सौफतपुर में रविवार को ट्रायल हुए। इसमें जिले भर से पहुंचे सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सचिव ओमराज सिंह और उपाध्यक्ष कपिल राणा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम अंडर-18 के बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में आशु, हर्ष, निशांत और बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में लक्ष्मी, निशि, विशाली क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय पर रहे।
200 मीटर दौड़ में अंडर-16 के बालक वर्ग से नितिन ने प्रथम, अर्जुन ने द्वितीय, अंगद चौधरी ने तृतीय और अंडर-18 में बालिका वर्ग से मंजीति ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय, यशस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ ललित ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय, अक्षय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के गोला फेंक में रवि शर्मा प्रथम, नवजोत राठी द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आशीष राजपूत, हिमांशु कुमार, तेजपाल सिंह, उज्ज्वल कुमार, उत्तम सिंह, पंकज कुमार, अजय कुमार, आंचल, टीनू, संजीव पहलवान का सहयोग रहा।