{"_id":"6579f706b3d9c8e2e103b3bb","slug":"ashu-murder-case-bijnor-both-groups-had-a-fight-before-murder-kabaddi-was-tha-reason-2023-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: आशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कबड्डी का खेल बना वजह, वारदात से पहले दोनों गुटों में हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: आशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कबड्डी का खेल बना वजह, वारदात से पहले दोनों गुटों में हुआ था झगड़ा
Wed, 13 Dec 2023 11:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:55 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कबड्डी खिलाड़ियों की डेढ़ साल पुरानी रंजिश मेआशू की जान चली गई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात से डेढ़ घंटा पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। वहीं वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कबड्डी खिलाड़ियों की डेढ़ साल पुरानी रंजिश में आशू की जान चली गई। दराशल मृतक का दोस्त और हत्यारोपी दूसरे गुट का एक साथ आपस में कबड्डी खेला करते थे, जिनमे किसी बात को लेकर दूरियां बन गई। इसी रंजिश को लेकर दोनों गुटों के बीच वारदात से डेढ़ घंटा पहले झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस के तीन टीमों का गठन किया है। इस वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक देर रात तक शहर कोतवाली में डेरा जमाई रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों की माने तो आरोपी पक्ष का एक युवक कबड्डी खेला करता है वहीं अमृता का आंसू का भी दोस्त कबड्डी का प्लेयर रहा है। इन दोनों के बीच डेढ़ साल पहले झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
इसके बाद से दोनों में रंजिश चली आ रही थी जिसको लेकर बुधवार के शाम करीब 6:00 बजे वर्धमान कॉलेज के पास दो गुटों में झगड़ा हुआ था। हालांकि इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए बाद में एक दूसरे को फोन करके आईटीआई कॉलेज के पास बुलाया गया।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
मृतक आशु को भी उसके दोस्त ने फोन करके बुलाया था। जहां दोनों पक्ष में मारपीट हुई और आरोपी गोली चला दी। मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई।