फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ashok's mother had slit his throat for his indecent behaviour

Bijnor News: अभद्र हरकतों पर मां ने काटा था अशोक का गला

Sun, 10 Aug 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ashok's mother had slit his throat for his indecent behaviour
मंडावली/नजीबाबाद। चर्चित अशोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मां ने बेटे की अभद्र हरकतों से तंग आकर सोते समय उसका गला पाठल (धारदार हथियार) से काट डाला था।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में आरोपी मुन्नी ने बताया कि अशोक नशे का आदी था। नशे की हालत में घरवालों से अभद्रता और मारपीट करता था। उसके साथ अभद्र हरकत करता था। सात अगस्त को आरोपी महिला का पति खाना खाने के बाद घेर में चला गया। उसका बड़ा बेटा और उसकी पत्नी अपने घर में सोने चले गए। अशोक रात्रि करीब 11 बजे नशे की हालत में घर आया और मां के साथ अभद्र हरकत करने लगा। इसी बात से क्षुब्ध होकर आरोपी महिला ने रात में करीब 12:30 बजे गहरी नींद में सो रहे बेटे अशोक की पाठल से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर खून में लथपथ साड़ी आदि कपड़े और पाठल बरामद किए हैं। मामले में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि मामले में परिजनों से पूछताछ की गई थी। आरोपी ने बेटे की हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed