फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ashok Kataria said, BJP will form the government again in the state

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुन: सरकार बनेगी-अशोक कटारिया

Wed, 07 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ashok Kataria said, BJP will form the government again in the state
बोले अशोक कटारिया, प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाएगी
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने दावा किया कि वर्ष 2022 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर सरकार बनेगी।
भाजपा नेता नकुल अग्रवाल के आवास पर मीडिया से मुलाकात में अशोक कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक क्षेत्र में मील के पत्थर गाड़े हैं। अपराधियों का प्रदेश से सफाया कर जनता को भयमुक्त वातावरण और अपराध नियंत्रण के सख्त कानून दिए। परिवहन मंत्री ने युवाओं के चार लाख से अधिक सरकारी नौकरियां और प्राइवेट सेक्टरों में भी लाखों नौकरियों के जरिये बेरोजगारी पर अंकुश लगाने की बात कही। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, शौचालय निर्माण योजना तथा विभिन्न योजनाओं में धर्म-जाति से ऊपर उठकर जरूरतमंद सर्वसमाज को योजनाओं का लाभ दिए जाने का मंत्री अशोक कटारिया ने दावा किया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने जिस योजनाबद्ध तरीके, रणनीति, समझदारी से बड़ी सफलता हासिल की है उसी रणनीति से भाजपा जनपद बिजनौर के सभी 11 ब्लॉकों से ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतेगी। उन्होंने नजीबाबाद ब्लॉक से पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार को प्रत्याशी घोषित करने की जानकारी देते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपा नेता नकुल अग्रवाल, जुगनेश कुमार, नमन गुप्ता, राजकुमार, देवेंद्र सिंह, राकेश त्यागी, गौरव शर्मा, संदीप कुमार, शक्ति सिंह, अंकुर गोयल, मुकुल, महेंद्र आदि ने मंत्री अशोक कुमार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed