फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ashok Kataria may get a chance in cabinet expansion

Bijnor News: मंत्रिमंडल विस्तार में अशोक कटारिया को मिल सकता है मौका

Sun, 10 May 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ashok Kataria may get a chance in cabinet expansion
बिजनौर। प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रविवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा नेता अशोक कटारिया का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल है। माना जा रहा है मंत्री मंडल में छह नए चेहरों में अशोक कटारिया भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

अशोक कटारिया को संगठन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मजबूत चेहरे के रूप में देखा जाता है। रविवार शाम लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात भी की, जिसके बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं और तेज हो गईं हैं। भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय अशोक कटारिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव रखने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण साधने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत कटारिया को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। अशोक कटारिया पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed