फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ashes of the forest sifted for eight days, still empty handed

Bijnor News: नगीना-आठ दिन छानी जंगल की खाक, फिर भी खाली हाथ

Fri, 04 Aug 2023 10:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 04 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Ashes of the forest sifted for eight days, still empty handed
-कांबिंग में इस्तेमाल की जा रहीं हथिनी के पैरों में आई सूजन
विज्ञापन

-हथिनी के बीमार होने के चलते दो दिन से गुलदार का सर्च अभियान ठप
संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना (बिजनौर)। क्षेत्र के ग्राम तेलीपुरा में गुलदार के हमले में युवक की मौत के 8 दिन बाद भी जंगल की खाक छान रही वन विभाग की टीम को गुलदार पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली। वहीं गुलदार की कांबिंग में लगी हथिनी सुलोचना के पैरों की सूजन ठीक नहीं होने के चलते कांबिंग का कार्य नहीं हो सका।


बता दें कि 27 जुलाई की शाम को जलालपुर के जंगल में गए एक 20 वर्षीय युवक को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों और किसान यूनियन के नेताओं में आक्रोश के बाद वन विभाग के आला अधिकारियों ने अपनी पूरी टीम के साथ गांव में डेरा डाल दिया था। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने कोई भी तरीका अपनाने से नहीं छोड़ा, अलबत्ता गुलदार पकड़ा जाना तो दूर उसके निशान भी नहीं मिले। करीब एक सप्ताह तक चले वन विभाग के सर्च अभियान से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। वहीं बृहस्पतिवार को जलालपुर में वन विभाग सर्च अभियान की समीक्षा करने पहुंचे डीएम भी वन विभाग की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर नहीं आए थे। बुधवार को गांव में कांबिंग के दौरान हथिनी सुलोचना के पैरों में आई सूजन 2 दिन तक भी ठीक ना होने के चलते बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कांबिंग नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed