फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Asha demonstrated at the SDM office

आशाओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया

Mon, 31 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Asha demonstrated at the SDM office
आशाओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

धामपुर। आशा बहू कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर निगरानी सर्वे कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उनसे कोरोना महामारी के दौरान जोखिम पूर्ण क्षेत्र में सर्वे कार्य कराया जा रहा है। लेकिन उनकी सुविधाओं और सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पिछले दिनों नजीबाबाद में कोरोना से उनकी एक आशा साथी की मौत हो गई थी। लेकिन उनके आंदोलन करने के बाद भी न तो सरकार कुछ कर रही है और न ही स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान दे रहा है। सोमवार को आशाओं का चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष बीना रानी ने कहा कि यदि सरकार उन्हें भी फ्रंट लाइन करोना वारियर्स मानकर सुरक्षा की गारंटी ले, तो वह मेहनत से काम करेंगी। उन्होंने सरकार से 50 लाख का बीमा और पूर्णकालिक कर्मियों की भांति वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन

इसके साथ ही नजीबाबाद में कोरोना संक्रमण से मृत आशा कार्यकर्ता को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने और परिवार से एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में बीना देवी, रुचि चौहान, अलका शर्मा, कुसुम लता, अनीता नीतू, शकुंतला, सुमन, कमला, सुषमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed