फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As soon as the letter is received, the preparations for the meeting of the Kshetra Panchayat started.

मंडलायुक्त ने ब्लॉक प्रमुखों को दिए विकास धनराशि सदुपयोग के सुझाव

Wed, 09 Nov 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
As soon as the letter is received, the preparations for the meeting of the Kshetra Panchayat started.
पत्र मिलते ही क्षेत्र पंचायत की बैठक की तैयारी शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख नजीबाबाद सहित ब्लॉक प्रमुखों को शासन से जारी होने वाली विकास धनराशि का अन्य विकास योजनाओं में सदुपयोग करने संबंधी पत्र मंडलायुक्त ने जारी किए हैं। मंडलायुक्त का पत्र मिलने पर ब्लॉक प्रमुख नजीबाबाद ने बीडीओ से संबंधित मामले में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाने को कहा है।
मंडलायुक्त द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सीएचसी और पीएचसी के विकास संबंधी कार्यों का दायित्व ब्लॉक प्रमुख को निभाने को क्षेत्र पंचायत निधि से निभाने को कहा गया है। बीडीओ ज्योति चौधरी ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह को मंडलायुक्त का पत्र सौंपा। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने ब्लॉक प्रमुखों को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सुधार व्यवस्था के अंतर्गत भवन की मरम्मत, टाइल्स, प्लास्टर, नलकूप, संपर्क मार्ग आदि बनाने का दायित्व क्षेत्र पंचायत निधि से पूर्ण कराने को कहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भवन तथा अन्य व्यवस्थाओं को भी सुधार के दिशानिर्देश ब्लॉक प्रमुख को दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने पत्र में क्षेत्र पंचायत स्तर पर राज्य वित्त आयोग, 15 वें वित्त आयोग और मनरेगा योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर धनराशि दी जा रही है। क्षेत्र पंचायत इस धनराशि का सदुपयोग संबंधित विकास कार्यों पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जिन विकास कार्यों का दायित्व निभाने की ब्लॉक प्रमुख को सलाह दी है। उन कार्यों पर लगभग सवा से डेढ़ करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय होने की संभावना है। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र पंचायत को विकास कार्यों की सीमित धनराशि मिलती है। उन्होंने अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए मंडलायुक्त के पत्र के संबंध में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed