फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As soon as the caste was known, love was murdered

Bijnor News: जाति का पता चलते ही कर दी प्यार की हत्या

Sun, 01 Jun 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
As soon as the caste was known, love was murdered
धामपुर में पकड़े गए हत्या के आरोपी पिता पुत्री। स्रोत पुलिस
बिजनौर/धामपुर। रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे कमल की हत्या का खुलासा सात महीने बाद पुलिस ने कर दिया है। हत्याकांड में आरोपी पत्नी और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया की प्रेम विवाह के दाैरान जाति छिपाने पर जहर देकर कमल की हत्या की गई थी। उस वक्त सामान्य मौत होना बताया गया लेकिन बिसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि ने राज खोल दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को धामपुर के मोहल्ला लोहियान गुलमोहर निवासी महिपाल सिंह चौहान और उनकी बेटी अर्चना को गिरफ्तार किया है। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के मझौला निवासी कमल पुत्र डेढ़छैल ने साल 2021 में अर्चना से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

कोर्ट में की गई इस शादी से दोनों ही परिवार शुरुआत में नाखुश थे। बताया गया कमल अनुसूचित जाति से था और प्रेस प्रसंग के दौरान उसने अपनी जाति छिपाई। शादी होने के बाद उसकी पत्नी अर्चना और उसके परिजनों को इस बात की जानकारी लगी तो वे वे कुंठित रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अक्तूबर 2024 को कमल अपनी ससुराल धामपुर आया। 18 अक्तूबर को उसका शव मिला। शव मिलने के बाद ससुराल वालों ने उसकी मौत को सामान्य बताया। मगर मृतक कमल के पिता रिटायर्ड इंस्पेक्टर को शक हुआ। जिसके बाद कमल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में बिसरा सुरक्षित कर लिया गया था। तीन महीने बाद बिसरा रिपोर्ट आने पर जहर से उसकी मौत की पुष्टि हुई। शुरुआत में मृतक के पिता ने मुरादाबाद में शिकायती पत्र दिया। इसके बाद घटनास्थल धामपुर होने की वजह से जांच बिजनौर पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई।
पुलिस ने सात महीने बाद हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मृतक की सास उषा को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed