फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As soon as the case was registered the money lender said- we did not give the loan

Bijnor News: केस दर्ज होते ही साहूकार बोले- हमने नहीं दिया कर्ज

Sat, 28 Jun 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
As soon as the case was registered the money lender said- we did not give the loan
बिजनौर/नूरपुर। कर्ज अदायगी के तकादे से तंग आकर मजदूर पुखराज ने अपनी पत्नी और बेटियों के संग जहर निगल लिया। उसकी पत्नी और दोनों बेटियों की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने नौ साहूकारों और दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छह साहूकारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सभी साहूकार मुकर गए और बोले कि उनका पुखराज पर कोई कर्जा ही नहीं है।
विज्ञापन

गांव टंडेरा निवासी पुखराज की विवाहित बेटी पूनम की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें गांव टंडेरा के रहने वाले सेठा, गुडडू उर्फ रामावतार, रमेश का लड़का, बिंदर और गांव बीरबलपुर उर्फ बूढ़पुर निवासीगण प्रदीप, नरदेव, मूलचंद, रजनीश उर्फ लालू, सतीश तथा लोन देने वाली चांदपुर व नूरपुर की फाइनेंस कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि कर्ज की चुकाने के लिए ये लोग तकादा कर रहे थे। तकादे के दबाव में उसके पिता, मां और बहनों ने जहर निगल लिया। जिसमें पूनम की मां और दो बहनों की मौत हो गई। आरोपियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। उधर पुलिस ने दबिश देकर छह साहूकारों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शिकंजा कसता देख मुकरने लगे साहूकार : जिन साहूकारों को हिरासत में लिया गया है, वे अब पुखराज को कर्ज देने के बात से मुकर रहे हैं। कह रहे हैं कि उन्होंने कर्ज ही नहीं दिया। बताया जा रहा है कि जेल जाने से बचने के लिए अब कर्ज से इन्कार कर रहे हैं। हालांकि इनके रजिस्टर और डायरी से कर्ज और कितने प्रतिशत ब्याज पर दिया, यह राज खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed