फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As soon as the campaign stopped, encroachment took place again.

Bijnor News: अभियान थमते ही फिर से कर लिया अतिक्रमण

Wed, 29 Nov 2023 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
As soon as the campaign stopped, encroachment took place again.
नगर पालिका ने दिया तीन दिन का वक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगर पालिका की ओर से मंगलवार को हटाए गए अतिक्रमण की स्थिति बुधवार को फिर जस की तस हो गई। अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि अतिक्रमण अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है, फिर से चलेगा। जिन लोगों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया है, वे तीन दिन के भीतर हटा लें। ऐसा न होने पर अतिक्रमण ध्वस्त होगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।



नगर पालिका परिषद की ओर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जैसे ही पालिका की टीम ने पंजाबी कॉलोनी के सामने रैंप और नालों पर रखे बैंकों के ट्रांसफार्मरों को हटाने का प्रयास किया तो विरोध हो गया। कुछ व्यापारियों और भवन स्वामियों ने पालिका की टीम के साथ अभद्रता की। पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद अभियान थम गया और टीम वापस हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि पालिका के अधिकारियों ने नागरिकों को बगैर नोटिस जारी किए सीधे अभियान चला दिया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उधर, ईओ का कहना है कि सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई किसी प्रकार का नोटिस जारी करने का प्रावधन नहीं होता। नोटिस उन लोगों को भेजा जाता है, जिनके द्वारा पालिका की सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण होता है। इससे वह खुद हटा लें। मंगलवार को जिन स्थानों से अतिक्रमण को हटाया गया था, बुधवार को वहां दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभद्रता करने वालों पर होगी कार्रवाई
दोबारा अतिक्रमण करने वाले लोगों को तीन दिन का वक्ता दिया गया है। हिदायत दी गई है या तो वह अतिक्रमण खुद हटा लें। अन्यथा पालिका की ओर से फिर ध्वस्त किया जाएगा। मंगलवार को पालिका टीम के साथ कुछ लोगों की ओर से किए अभद्र व्यवहार के मामले में मीटिंग चल रही है। ठोस निर्णय लेने के बाद कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा। - सुभाष कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed