फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aryans took a pledge to protect the environment

आर्यजनों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Wed, 15 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Aryans took a pledge to protect the environment
नजीबाबाद के गांव रहमापुर में प्रवचन करते आचार्य हरप्रसाद शास्त्री। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। आर्य समाज साहनपुर की ओर से आयोजित वेद प्रचार कार्यक्रम के अंतिम दिन आर्यजनों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आचार्य हरप्रसाद शास्त्री ने कहा कि यज्ञ मनुष्य की आत्मा के साथ पर्यावरण को भी शुद्ध करता है।
विज्ञापन

गांव रहमापुर में गजेंद्र सिंह आर्य के आवास वेद प्रचार यज्ञ का आयोजन हुआ। आचार्य हरप्रसाद शास्त्री ने विधि विधान के साथ यज्ञ किया और आर्यजनों ने आहुतियां डाली। समापन के दिन आचार्य हरप्रसाद शास्त्री ने कहा कि वायु मंडल की शुद्धि का एक मात्र उपाय यज्ञ ही है। मानव जीवन को संपूर्ण रूप से उन्नत व सुविकसित करना चाहते हैं तो हमें यज्ञ अवश्य करना चाहिए। परमात्मा ने हमें मनुष्य जीवन यज्ञ करने के लिए भी दिया है। वेद में आया है कि जो यज्ञ नहीं करता, उसका तेज, यश, धन नष्ट हो जाता है। इसलिए ऋषि मुनियों ने मनुष्य को यज्ञ करना जरूरी बताया है। यज्ञ में आर्यजनों ने आहुतियां डालकर पर्यावरण संरक्षरण के लिए प्रत्येक माह यज्ञ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यशवंत सिंह, डा. चंद्रभान आर्य, मुकुल आर्य, हरपाल शास्त्री, राजेंद्र आर्य, महेंद्र सिंह, ऋषिपाल, कोमल सिंह, घसीटा सिंह, शालिनी, गीतिका, रश्मि, कमलेश, कमलेश, आकांक्षा राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed