Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aryan Chaudhary from Bijnor presented a blueprint for global health innovation in the British Parliament.

Bijnor News: ब्रिटिश संसद में बिजनौर के आर्यन चौधरी ने रखा वैश्विक स्वास्थ्य नवाचार का खाका

Wed, 04 Nov 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Aryan Chaudhary from Bijnor presented a blueprint for global health innovation in the British Parliament.
बिजनौर के आर्यन चौधरी (ब्रिटिश संसद की खबर के साथ) - फोटो : 1
बिजनौर। सिविल लाइंस निवासी नवनीत चौधरी के पुत्र आर्यन चौधरी ने ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स स्थित पोर्टकुलिस हाउस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गोलमेज संवाद में बिजनौर का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

पिता नवनीत चौधरी ने बताया कि 14 अक्तूबर को आयोजित इस संवाद का विषय 2030 हेल्थ को-क्रिएशन रहा। इसमें ब्रिटेन सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और रोगों की रोकथाम पर विचार साझा किए। कार्यक्रम सांसद जिम डिक्सन की मेजबानी में आयोजित हुआ। इसका संयोजन बायोटेक स्फीयर रिसर्च, इंडिया की ओर से किया गया। अध्यक्षता हेल्थएआई के सीईओ डॉ. रिकार्डो बैप्टिस्टा लेइटे ने की। बायोटेक स्फीयर रिसर्च के निदेशक एवं मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार आर्यन चौधरी ने 2030 हेल्थ को-क्रिएशन पहल की रूपरेखा प्रस्तुत की। बताया कि संवाद में स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण, मरीजों तक सेवाओं की पहुंच और एआई के सुरक्षित इस्तेमाल पर चर्चा हुई। अगले चरण में सुझावों के आधार पर नीति रिपोर्ट तैयार करने और कार्यसमूह गठित करने का प्रस्ताव है। यह आयोजन जिनेवा एआई समिट 2027 के ‘रोड टू जिनेवा’ कार्यक्रम का भी हिस्सा रहा। उन्होंने बताया कि उनका बेटा तीन साल से वहां ब्रिटिश में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed