{"_id":"66e72059902bc641fa0b46b5","slug":"artists-enthralled-everyone-by-presenting-folk-dances-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-130952-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कलाकारों ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर मोहा सबका मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कलाकारों ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर मोहा सबका मन
विज्ञापन
-इंदिरा बाल भवन में जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तहत लोकनृत्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
शनिवार शाम को इंदिरा बाल भवन में सनातन संस्कृति के अनुरूप कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वैष्णवी नृत्यालय के बाल एवं युवा कलाकारों ने गणेश वंदना, शिव स्तुति, राम कथा, राधा-कृष्ण की होली खेली। साथ ही कलाकारों ने पंजाब, राजस्थान, तेलुगु, बंगाल, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना का लोकनृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुत देख सभी रोमांचित हो उठे।
रामकथा से वातावरण राममय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने दीप जलाकर कर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत महर्षि, विकास अग्रवाल ने किया। इस मौके पर नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, पूनम गोयल, पर्णिता राणा, वंदना अग्रवाल, डॉ. सीपी सिंह, पल्लवी सिंह, भाजपा जिला मंत्री विनय राणा आदि मौजूद रहे।