फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arrested on charges of wood theft, released with Rs 60,000

Bijnor News: लकड़ी चोरी का आरोप लगाकर बंद किया, 60 हजार लेकर छोड़ा

Sun, 13 Oct 2024 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Arrested on charges of wood theft, released with Rs 60,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पर गांव गंगाराम वाला स्थित खेत की रखवाली करते समय किसान को उठाकर ले जाने और लकड़ी चोरी का आरोप लगाकर पूरी रात बंधक बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही बेरहमी से पिटाई करने और 60 हजार की रुपये लेकर छोड़ने का भी आरोप लगाया है। उधर, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने किसान के आरोपों को निराधार बताया है।
मोहल्ला नौमी निवासी अहमद अली पुत्र अकील अहमद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता अकील अहमद ने क्षेत्र के एक कृषि फार्म पर बटाई पर उड़द और गेहूं की फसल बो रखी है। शनिवार की रात्रि उसके पिता फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर सो रहे थे। आरोप है कि वहां पहुंचे बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार रेंज के वनरक्षक अमरजीत, दीपचंद, चौकीदार आनंद, जानी, संदीप आदि उसके पिता पर जंगल से अवैध लकड़ी कटान का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर ये लोग उसके पिता को मारपीट करते हुए गाड़ी में डालकर बढ़ापुर रेंज कार्यालय ले आए। पूरी रात उसके पिता को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। उसके पिता के दो दांत टूट गए और शरीर के अन्य हिस्सों पर खुली और गुम चोटें आईं हैं। आरोप लगाया कि वन क्षेत्राधिकारी ने शुक्रवार सुबह उसके पिता को 60 हजार रुपये लेकर बंधन मुक्त किया। यह धनराशि ऑनलाइन कस्बा निवासी अपने एक परिचित ठेकेदार के खाते में स्थानांतरित कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से काट रहा था लकड़ी
बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि अकील जंगल से अवैध रूप से गाड़ी में लकड़ी डालकर ला रहा था। इसको पहले ही चोट लगी हुई थी। वन विभाग की ओर से इसका 60 हजार रुपए का जुर्माना काटा गया है, जिसकी रसीद भी दी गई है। उन पर लगे सभी आरोप निराधार है।


आरोपी लकड़ी चोरी में पकड़ा गया था। दबाव बनाने के लिए आरोप लगा रहा है। रेंजर पर लगे आरोपों की विभागीय जांच कराई जाएगी। - वंदना फोगाट, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed