फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arrested for threatening MP Sakshi Maharaj

सांसद साक्षी महाराज को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Arrested for threatening MP Sakshi Maharaj
सांसद साक्षी महाराज को धमकी देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर/लखनऊ। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी मोहम्मद गफ्फार को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिजनौर जिले का निवासी है। उसने कुवैत से कॉल करके सांसद को धमकी दी थी।
सांसद को विदेश के एक नंबर से कॉल की गई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें अपशब्द कहे थे और बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस मामले की जांच एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड) को सौंपी गई थी। एटीएस को जांच में पता चला कि कॉल कुवैत से की गई। कॉल करने वाले का नाम पता मालूम चलने पर बिजनौर जिले के थाना मंडावली के गांव मिर्जापुर बेग से आरोपी मोहम्मद गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ाई से हुई पूछताछ होने पर गफ्फार ने स्वीकार किया कि उसने यह कॉल तब की थी, जब वह कुवैत गया था। गफ्फार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

छह माह से गांव में रह रहा था गफ्फार
भाजपा सांसद साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी गफ्फार कपड़े सिलाई का कार्य करता है। कुवैत में रहकर भी सिलाई का काम करता था। सांसद को धमकी देने के बाद वह भारत लौट आया था और करीब छह महीने से अपने गांव में ही रह रहा था। गांव में वह खेतीबाड़ी का काम कर रहा था। उसके खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपी गफ्फार के पास से मोबाइल फोन, पासपोर्ट, आधार कार्ड व कुवैत की सिविल आईडी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसी भी हुई सक्रिय
आरोपी गफ्फार को एटीएस गिरफ्तार करके ले गई। अब स्थानीय पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। यह भी जांच की जाएगी कि कुवैत में रहते हुए सांसद साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी उसने किसके इशारे पर दी, कहीं इसके पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं थी। आरोपी किन लोगों के संपर्क में था, यह भी पता लगाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed