{"_id":"61f43652264a51171a20d0f7","slug":"arrested-for-robbing-the-truck-after-killing-the-driver-bijnor-news-mrt574978695","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर ट्रक लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की हत्या कर ट्रक लूटने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर : नहटौर में पकड़े गए चालक की हत्या कर ट्रक लूटने वाले आरोपी।
- फोटो : BIJNOR
चालक की हत्या कर ट्रक लूटने वाले गिरफ्तार
बिजनौर। हाईवे पर चालक की हत्या कर स्क्रैप से भरा हुआ ट्रक लूट लिए जाने की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे में लूटा गया ट्रक, स्क्रैप, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किए गए दो अन्य ट्रक तथा एक डस्टर गाड़ी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 24 जनवरी को नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर के पास अज्ञात शव पड़ा मिला था। 27 जनवरी को गांव मलोहा चंडीगढ़ पंजाब के रहने वाले राकेश ने शव की शनाख्त अपने पिता नारायण प्रसाद के रूप में की। राकेश ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता नारायण प्रसाद ट्रक में पटना से स्क्रैप भरकर चंडीगढ़ आ रहे थे। 23 जनवरी को फोन पर बात हुई थी, जिसमें नारायण प्रसाद ने बिजनौर तक पहुंचने की बात कही। इसके बाद फोन बंद हो गया। तहरीर में हत्या कर स्क्रैप से भरा ट्रक लूटने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस ने छानबीन करते हुए गुरदीप सिंह निवासी रसूलपुर आबाद अफजलगढ़, गुरमीत सिंह निवासी गांव लाल टप्पड़ थाना डोईवाला देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटा गया ट्रक, बीस हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और लोहे की रॉड बरामद की। इनकी निशानदेही पर ही खालिद और आफताब निवासीगण जिगरीवाला अफजलगढ़, शाबेज निवासी मोहल्ला कोटला मीरापुर मुजफ्फरनगर और दाऊद निवासी गांव गढ़ी थाना जानसठ को गिरफ्तार किया। जिनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो अन्य ट्रक, एक डस्टर गाड़ी और लूट के बीस हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
बहराइच से ट्रक में बैठा था एक आरोपी
नारायण प्रसाद जिस ट्रक को चलाकर ला रहा था, वह उसका मालिक भी था। नारायण प्रसाद के ट्रक का ड्राइवर बहराइच में पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण रुक गया। जिसके चलते नारायण प्रसाद को ट्रक चलाकर लाना था। ढाबे पर खाना खाने के बाद एक अन्य ट्रक का क्लीनर गुरमीत नारायण प्रसाद के ट्रक में बैठ गया। जिसने अपने साथी भी बुला लिए। एक अन्य ट्रक भी साथ चल रहा था। सभी ने धामपुर पहुंचकर नारायण प्रसाद को शराब पिलाई और ट्रक में डाल लिया। नहटौर में पहुंचने पर नारायण प्रसाद का नशा कम हुआ तो उसने खुद ही ट्रक चलाने की बात कही। जिस पर आरोपी गुरमीत ने उसे ट्रक से नीचे उतार लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी धीरज सोलंकी, नहटौर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार, एसआई जर्रार हुसैन, एसआई संजीव कुमार, कांस्टेबल राजकुमार नागर, खालिद और मोहित आदि मौजूद रहे।