फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arrest warrant issued for two including the secretary of Urban Cooperative Bank

Bijnor News: अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सचिव सहित दो के गिरफ्तारी वारंट जारी

Sun, 05 Nov 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Arrest warrant issued for two including the secretary of Urban Cooperative Bank
सीजेएम अभिनव यादव ने धोखाधड़ी के मामले में की सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सीजेएम अभिनव यादव ने धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट में पेश नहीं होने पर बिजनौर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सचिव शंकर लाल और उनके साथी मोहम्मद तालिब के गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

सिविल लाइंस निवासी राकेश शर्मा ने थाना कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी और उनकी पत्नी की सिविल लाइंस में संपत्ति है। इसमें उनके निवास, दुकान और खुला क्षेत्र है, जिसकी बाउंड्री बनी हुई है। वह संपत्ति का उपयोग 50 साल से कर रहे हैं। यह संपत्तियां उन्हें पारिवारिक बंटवारे एवं न्यायालय के आदेश से प्राप्त हुई हैं। कुल संपत्ति के वह और उनकी पत्नी मालिक है।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि बिजनौर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सचिव शंकर लाल और बिजनौर निवासी मोहम्मद तालिब उसकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। इन लोगों ने आपस में हमसाज होकर 25 नवंबर 2022 को उसकी संपत्ति के क्षेत्र के 10 बैनामा विनीत मेहरोत्रा से हमसाज होकर आजम, डॉ. सीमा चौधरी, शुभांगी, रोशन चौधरी पुत्रीगण शंकर लाल, उर्ज पुत्री मोहम्मद तालिब के नाम कुल 541.47 वर्ग गज के आपस में करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी आरोप भी लगाया गया था कि ये लोग भू माफिया हैं। इस मामले में पुलिस शंकर लाल व मोहम्मद तालिब आदि के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सीजेएम ने हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का कोई स्टे नहीं होने, इस केस की जानकारी होने के बाद भी न्यायालय में पेश नहीं होने पर मोहम्मद तालिब एवं शंकरलाल के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed