फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arrangements were made to bury the cows before they died

Bijnor News: गायों के मरने से पहले ही कर लिया दबाने का इंतजाम

Thu, 31 Jul 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Arrangements were made to bury the cows before they died
ग्राम पंचायत मंडोरी के गांव सफियाबाद में बदहाल सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी चंदक/छाछरी मोड़। बेसहारा गोवंश को ठौर और चारा मिले, इसके लिए सरकार भारी भरकम बजट खर्च कर रही है। मगर, धरातल पर गोवंश दुर्दशा का शिकार हैं।
विज्ञापन

इसकी बानगी खुड़ाहेड़ी और छाछरी टीप की गोशाला में देखने को मिल जाएगी। यहां गायों के पालन पोषण से ज्यादा मरने का इंतजार किया जा रहा है। क्योंकि इनकी मौत से पहले ही गड्ढों में दबाने का इंतजाम कर रखा है।
विज्ञापन

गांव खुड़ाहेड़ी के जंगल में वृहद गो संरक्षण केंद्र यानि गोशाला है। इसके गेट पर ही दो खुंखार कुत्ते बंधे मिले। जोकि गेट के आसपास भी किसी को फटकने नहीं देते, लोगों का दावा है कि ये कुत्ते इसलिए बांधे गए हैं, जिससे आम आदमी गोशाला में एंट्री नहीं कर पाए। ताकि गोशाला में हो रही दुर्दशा की खबर भी न निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गोशाला में जेसीबी से करीब बीस मीटर लंबी खाई को खोदा गया है। खाई को गोवंश के शव डालकर धीरे धीरे पाटा जा रहा है। खाई में एक मृत गोवंश के पैर भी साफ नजर आए। खाई में कितने गोवंश दफन कर दिए गए हैं, इसका भी कोई अंदाजा नहीं है। हालांकि अभी यह खाई पूरी तरह से बंद नहीं हुई है। इसमें और भी न जाने कितने मृत गोवंश दबाए जाएंगे। खाई के पास से उठ रही दुर्गंध मृत गोवंश के शवों की हो रही दुर्दशा को बयां करने के लिए काफी है।
n बीमार गाय को नोच रहे कुत्ते और पक्षी : खुड़ाहेड़ी गोशला के गेट के बाहर एक गाय तीन दिन से बैठी है और बीमार है, जिससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा है। इस गाय के शरीर को धीरे धीरे कुत्ते और कौवे नोंच रहे हैं। बताया गया कि इस गोवंश का न इलाज कराया गया है न ही गोशाला के अंदर दाखिल किया गया।

n खराब हो रहा खुले में पड़ा भूसा : खुड़ाहेड़ी की गोशाला में भूसा खुले मैदान में पड़ा है। बरसात में भीगकर यह खराब भी हो गया है। अनुमान है कि इस भूसे को ही गोवंश को खिलाया जाएगा।

ग्राम पंचायत मंडोरी के गांव सफियाबाद में बदहाल सड़क। संवाद

ग्राम पंचायत मंडोरी के गांव सफियाबाद में बदहाल सड़क। संवाद

ग्राम पंचायत मंडोरी के गांव सफियाबाद में बदहाल सड़क। संवाद

ग्राम पंचायत मंडोरी के गांव सफियाबाद में बदहाल सड़क। संवाद

ग्राम पंचायत मंडोरी के गांव सफियाबाद में बदहाल सड़क। संवाद

ग्राम पंचायत मंडोरी के गांव सफियाबाद में बदहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed