फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arrangement to save water will be ready before the rainy season

बिजनौर: बरसात से पहले तैयार होगा पानी बचाने का इंतजाम

Sat, 18 Feb 2023 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Arrangement to save water will be ready before the rainy season
मुख्यालय पर 16 भवनों में वर्षा जल संचय व्यवस्था करने की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले के हर एक सरकारी अर्द्धसरकारी भवनों की छतों पर वर्षा जल संचय करने की तैयारी है। बरसात के मौसम से पहले मुख्यालय पर 16 सरकारी भवनों में जल संचय करने की व्यवस्था की जा रही है।

जिले में 3500 में सरकारी एवं अर्द्धसरकारी भवनों की सूची तैयार की गई है। इनमें से केवल 400 कार्यालयों में ही छत पर वर्षा जल संचय करने की व्यवस्था है। मुख्य सचिव ने इस संबंध में जल एवं वर्षा संरक्षण के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। लघु सिंचाई विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर 16 सरकारी भवन विकास भवन, कृषि भवन, जिला कोषागार कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय आदि में रूफ टॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


-जल संचय के लिए लोगों को किया जाएगा प्रेरित

अफसरों का कहना है बारिश का जल संचय करने के लिए जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। निजी प्रतिष्ठानों के स्वामियों से बारिश का पानी संचय करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी को जल संरक्षण के लाभ और पानी की महत्व बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एक नजर में आंकड़े

3500 सरकारी, अर्द्धसरकारी भवन सूची बनाई

400 सरकारी, अर्द्धसरकारी भवनों में ही सिस्टम

3100 सरकारी, अर्द्धसरकारी भवनों बनेंगे हार्वेस्टिंग सिस्टम

-(नोट यह आंकड़े लघु सिंचाई विभाग से लिए गए हैं।)

-बोले अफसर

बारिश जल संचय के लिए जिला मुख्यालय पर विकास भवन, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला कोषागार कार्यालय, कृषि भवन सहित 16 भवनों में रूफ टॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इनका निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर ही आरंभ होने की संभावना है।

- नितिन कुमार अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed