फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Approval given for construction of three dilapidated roads on MLA's proposal

Bijnor News: विधायक के प्रस्ताव पर तीन खस्ताहाल मार्गों के निर्माण को मिली स्वीकृति

Sun, 18 Feb 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Approval given for construction of three dilapidated roads on MLA's proposal
नजीबाबाद। शासन ने नजीबाबाद ब्लॉक की तीन खस्ताहाल संपर्क मार्गाें के निर्माण को स्वीकृति दी है। विधायक के प्रस्ताव पर स्वीकृत संपर्क मार्गाें के निर्माण के लिए जल्द लोनिवि टेंडर आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन

लोनिवि विधायक की संतुष्टि पर स्वीकृत तीन बदहाल संपर्क मार्गाें का निर्माण करीब 1.86 करोड़ की लागत से कराएगा। विधायक हाजी तसलीम के प्रस्ताव पर लोनिवि के प्रमुख सचिव ने तीन खस्ताहाल संपर्क मार्गाें के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को स्वीकृति दी है। विधायक हाजी तसलीम अहमद के अनुसार बाजोपुर से गजरौला तक करीब चार किलोमीटर निर्माण कार्य करीब 72 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि की ओर से मोचीपुरा से रगड़पुर होते हुए मौज्जमपुर मार्ग के 3500 मीटर संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य 47.51 लाख रुपये की लागत से और गढ़मलपुर से हीमपुर पछातपुरा तक 2900 मीटर संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य करीब 66 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि शासन से स्वीकृति के बाद जल्द ही लोक निर्माण विभाग संपर्क मार्ग निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालही में विधायक तसलीम अहमद के प्रस्ताव पर शासन ने करीब एक दर्जन से अधिक खस्ताहाल संपर्क मार्गाें के निर्माण और मरम्मत कार्य को स्वीकृति प्रदान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed